Posts

प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हो - हर्षवर्धन

Image
हरदोई | जनसत्ता दल  लोकतांत्रिक  पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा | जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर तीस नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस ,जिसे जन संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया जिसमें आम जनता और किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दे है | कई अहम मुद्दों में आवारा पशुओं पर रोक, बिजली के बढ़े दाम, किसानों को वेरीकैटिंग के लिए बिना ब्याज के ऋण ,उच्च शिक्षा तक की मुफ्त व्यवस्था, आर्थिक स्थिति पर आरक्षण ,कानून व्यवस्था व किसानों को सिंचाई के लिए नहरों को सुचारु रुप से सुदृढ़ीकरण कर बेहतर ढंग से की जाए |र श्री सिंह ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर है जिसे और सुदृढ़ करने की जरुरत है | कहा कि बेरोजगारी प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है| श्री सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कई मांगे की है जिसमें प्रमुख रुप किसानों को कृषि यंत्रों खरीदने पर बन रही टैक्स रुपी बाधा को दूर करने की मांग की है | इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर...

आम जन विकास सेवा समिति ने जरूरत मंदो को बांटे कम्बल , पिछले वर्ष से समाज सेवा कर रही है संस्था

Image
22 नवंबर 2019 भिवानी- महेन्द्रगढ़ ,"आम जन विकास सेवा समिति" ने सर्दियां शुरू होते ही जिला भिवानी और जिला महेन्द्रगढ़ के कनीना में झुग्गियों व झोपड़ियों में रहने वाले गरीब व जरूरत मंद लोगों को कम्बलो का वितरण किया। समिति प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा झांसवा और जिला रेवाड़ी अध्यक्ष ओमप्रकाश सुरहेली ने बताया कि समिति हर साल सेकंडों जरुरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम में कम्बल व गर्म कपड़े वितरण करती है। उन्होंने बताया की हमारी संस्था का उद्देश्य समाज कल्याण के कार्य करना है। समाजसेवी सुरेश गुरुग्राम और उप सचिव पंच श्री शिव नारायण पुनिया झाल ने बताया कि हमारी संस्था पिछले वर्ष से समाज हित के कार्य कर रही है और जिला महेन्द्रगढ़ और जिला भिवानी में भिन्न भिन्न जगह पर कम्बलो का वितरण करती रहेगी।समिति हर जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करतीं हैं। इस मौके पर समिति प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा झांसवा, जिला रेवाड़ी अध्यक्ष ओमप्रकाश सुरहेली, समाजसेवी सुरेश गुरुग्राम, समाजसेवी सोमदत्त भिवानी,उप सचिव पंच श्री शिव नारायण पुनिया झाल, सचिव उमेश भिवानी व अन्य सदस्य मौजू...

सर्वसमाज एकता दल की बैठक सम्पन्न , विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Image
19 नवंबर 2019 गाज़ियाबाद यूपी - सर्व समाज एकता दल के जिला अध्यक्ष -श्री प्रेम किशोर जी ( जिला अध्यक्ष- गाजियाबाद, उ०प्र०) के नेतृत्व में गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं की पहली बैठक 17-11-2019 को सकुशल सम्पन्न हुई। बैठक में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम सिंह कश्यप ( जलवंशी योद्धा) द्वारा क्षेत्र वासियों को मानवता और राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया और जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता- सर्व समाज एकता दल के "पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्षअध्यक्ष- श्री देवेंद्र कश्यप जी" के द्वारा की गई। बैठक सर्व समाज एकता दल के सक्रिय पदाधिकारी- राष्ट्रीय अध्यक्ष - श्री श्याम सिंह कश्यप जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री विजय प्रकाश सिंह जी, प्रदेशाध्यक्ष- श्री देवेंद्र कश्यप जी,दिल्ली प्रदेश के संगठन मंत्री श्री वृजदत्त व्यास जी, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष -श्री प्रेम किशोर जी, जिला महासचिवमहासचिव- श्री मोहन जी, निजामुद्दीन जी आदि ने बैठक को सम्बोधित किया।

IGL का ठेकेदार कर रहा है अपनी मनमानी निगम से प्राप्त अनुमति समाप्ति के बाद भी करा रहा है खुदाई और खुलेआम कर रहा है माननीय NGT के आदेशों का उल्लंघन

Image
16 नवंबर 2019 साहिबाबाद एनसीआर - ज्ञात हो कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटिड के द्वारा जगह जगह गैस पाइप लाइन डाली जा रही है, जिस हेतु IGL के भी अपने कुछ दिशानिर्देश है और IGL ने नगर निगम से 3 जून 2019 को 2 माह के लिए सड़क किनारे खुदाई हेतु अनुमति प्राप्त कर कार्य डी. एस. इंटरप्राइजेज से करवाना चालू किया परंतु आज तक यहाँ कार्य अनुमति कार्यकाल से अधिक होने के बाद भी चल रहा है, जिस हेतु वहाँ के निवासियों ने अधिशासी अभियंता श्री देशराज जी से बात की उनके अनुसार भी इसकी अवधि समाप्त हो गई है, परंतु फिर भी डी. एस. इंटरप्राइजेज के द्वारा कार्य बंद नही करवाया गया न ही वहाँ कार्य के दौरान किसी प्रकार के सावधानी बोर्ड लगाये जाते है, न ही गड्डो को पूर्ण रूप से भरा जाता है, जिसके कारण वहां हमेशा किसी जान माल हानि की संभावना बनी रहती है साथ आवागमन भी अवरुद्ध रहता है। रिपोर्ट :- सुशील चौधरी साहिबाबाद फ़ोटो साहिबाबाद लाजपतनगर

बड़ी धूमधाम से मना चाचा नेहरू का जन्मदिन

Image
हरदोई | जनपद में गुरुवार को अलग-अलग जगह बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मना | इसी कड़ी में शहर स्थिति शहीद उद्यान में जय भोले सेवा समिति (बेटियों की आवाज) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरु (चाचा जी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्मदिवस मनाया व बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट व खेल सामग्री वितरित की |इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने अपने शब्दों में कहा कि  ' मां की कहानी थी ,परियों का फंसाना था, बारिश में कागज की नाव थी ,बचपन का वो हर मौसम सुहाना था ' इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष के अलावा जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह, नगर अध्यक्ष सुनैना शर्मा,  नगर उपाध्यक्ष कुसुमा कुशवाहा व समिति की सदस्य सोनम सिंह मौजूद रहीं |

वरिष्ठ समाजसेवी का किया भव्य स्वागत

Image
04 नवंबर, 2019 प्रेस इंडिया २४, ब्यूरो | हरदोई | जनपद में जय भोले सेवा समिति (बेटियों की आवाज) के बैनर तले महामहिम राष्ट्रपति महोदय से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ आशीष गुप्ता का डीएम चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया | जिसमें कार्यकर्ताओं नें बढचर कर हिस्सा लिया | संगठन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा की अगुवाई में स्वागत सम्मेलन संपन्न हुआ व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विटान श्री, जिला सचिव नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष अंजली तिवारी के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे |

दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से सिपाही द्वारा की गई आत्महत्या मामले में , पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Image
31 अक्टूबर 2019 बागपत उत्तर प्रदेश - बागपत जिले में सिपाही के आत्महत्या करने का एक मामला सामने आने से हड़कम्प मचा हुआ है जहां दोघट थाना क्षेत्र में कस्बा टीकरी चौकी पर तैनात सिपाही ने दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिसकी सूचना मिलने के बाद लोगो मे हड़कम्प मच गया और वहां पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । फ़िलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे है कि सिपाही की आत्महत्या के पीछे क्या कारण था । दरअसल आपको बता दे कि अमरोहा जनपद के तरारा गांव का रहने वाला सिपाही प्रवीण कुमार 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था और वह पिछले काफी समय से बागपत जिले में दोघट थाना क्षेत्र के कस्बा टीकरी चौकी पर तैनात था और आज सुबह सिपाही प्रवीण कुमार ने चौकी इंचार्ज दरोगा भगवत प्रसाद की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को कनपटी से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया ओर घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । वही इस मामले पर एसपी बागपत प्रताप गोपेन्द्र यादव का कहना है कि सिपाही पिछले कुछ समय से छुट्टी पर घर भी गया हुआ था और बीमार भी...