बड़ी धूमधाम से मना चाचा नेहरू का जन्मदिन

हरदोई | जनपद में गुरुवार को अलग-अलग जगह बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मना | इसी कड़ी में शहर स्थिति शहीद उद्यान में जय भोले सेवा समिति (बेटियों की आवाज) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरु (चाचा जी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्मदिवस मनाया व बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट व खेल सामग्री वितरित की |इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने अपने शब्दों में कहा कि 
' मां की कहानी थी ,परियों का फंसाना था, बारिश में कागज की नाव थी ,बचपन का वो हर मौसम सुहाना था '
इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष के अलावा जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह, नगर अध्यक्ष सुनैना शर्मा,  नगर उपाध्यक्ष कुसुमा कुशवाहा व समिति की सदस्य सोनम सिंह मौजूद रहीं |


Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की