आम जन विकास सेवा समिति ने जरूरत मंदो को बांटे कम्बल , पिछले वर्ष से समाज सेवा कर रही है संस्था

22 नवंबर 2019
भिवानी- महेन्द्रगढ़ ,"आम जन विकास सेवा समिति" ने सर्दियां शुरू होते ही जिला भिवानी और जिला महेन्द्रगढ़ के कनीना में झुग्गियों व झोपड़ियों में रहने वाले गरीब व जरूरत मंद लोगों को कम्बलो का वितरण किया। समिति प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा झांसवा और जिला रेवाड़ी अध्यक्ष ओमप्रकाश सुरहेली ने बताया कि समिति हर साल सेकंडों जरुरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम में कम्बल व गर्म कपड़े वितरण करती है। उन्होंने बताया की हमारी संस्था का उद्देश्य समाज कल्याण के कार्य करना है। समाजसेवी सुरेश गुरुग्राम और उप सचिव पंच श्री शिव नारायण पुनिया झाल ने बताया कि हमारी संस्था पिछले वर्ष से समाज हित के कार्य कर रही है और जिला महेन्द्रगढ़ और जिला भिवानी में भिन्न भिन्न जगह पर कम्बलो का वितरण करती रहेगी।समिति हर जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करतीं हैं। इस मौके पर समिति प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा झांसवा, जिला रेवाड़ी अध्यक्ष ओमप्रकाश सुरहेली, समाजसेवी सुरेश गुरुग्राम, समाजसेवी सोमदत्त भिवानी,उप सचिव पंच श्री शिव नारायण पुनिया झाल, सचिव उमेश भिवानी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की