IGL का ठेकेदार कर रहा है अपनी मनमानी निगम से प्राप्त अनुमति समाप्ति के बाद भी करा रहा है खुदाई और खुलेआम कर रहा है माननीय NGT के आदेशों का उल्लंघन

16 नवंबर 2019
साहिबाबाद एनसीआर - ज्ञात हो कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटिड के द्वारा जगह जगह गैस पाइप लाइन डाली जा रही है, जिस हेतु IGL के भी अपने कुछ दिशानिर्देश है और IGL ने नगर निगम से 3 जून 2019 को 2 माह के लिए सड़क किनारे खुदाई हेतु अनुमति प्राप्त कर कार्य डी. एस. इंटरप्राइजेज से करवाना चालू किया परंतु आज तक यहाँ कार्य अनुमति कार्यकाल से अधिक होने के बाद भी चल रहा है, जिस हेतु वहाँ के निवासियों ने अधिशासी अभियंता श्री देशराज जी से बात की उनके अनुसार भी इसकी अवधि समाप्त हो गई है, परंतु फिर भी डी. एस. इंटरप्राइजेज के द्वारा कार्य बंद नही करवाया गया न ही वहाँ कार्य के दौरान किसी प्रकार के सावधानी बोर्ड लगाये जाते है, न ही गड्डो को पूर्ण रूप से भरा जाता है, जिसके कारण वहां हमेशा किसी जान माल हानि की संभावना बनी रहती है साथ आवागमन भी अवरुद्ध रहता है।
रिपोर्ट :- सुशील चौधरी साहिबाबाद
फ़ोटो साहिबाबाद लाजपतनगर


Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की