दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से सिपाही द्वारा की गई आत्महत्या मामले में , पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

31 अक्टूबर 2019
बागपत उत्तर प्रदेश - बागपत जिले में सिपाही के आत्महत्या करने का एक मामला सामने आने से हड़कम्प मचा हुआ है जहां दोघट थाना क्षेत्र में कस्बा टीकरी चौकी पर तैनात सिपाही ने दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिसकी सूचना मिलने के बाद लोगो मे हड़कम्प मच गया और वहां पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । फ़िलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे है कि सिपाही की आत्महत्या के पीछे क्या कारण था । दरअसल आपको बता दे कि अमरोहा जनपद के तरारा गांव का रहने वाला सिपाही प्रवीण कुमार 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था और वह पिछले काफी समय से बागपत जिले में दोघट थाना क्षेत्र के कस्बा टीकरी चौकी पर तैनात था और आज सुबह सिपाही प्रवीण कुमार ने चौकी इंचार्ज दरोगा भगवत प्रसाद की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को कनपटी से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया ओर घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । वही इस मामले पर एसपी बागपत प्रताप गोपेन्द्र यादव का कहना है कि सिपाही पिछले कुछ समय से छुट्टी पर घर भी गया हुआ था और बीमार भी चल रहा था आशंका है कि उसको टीबी की बीमारी होने का शक था। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर जिले के अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटे है कि आखिर सिपाही ने आत्महत्या क्यो की है ???
मामला जांच का विषय है अभी कुछ भी कहना जल्द बाज़ी होगी जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या ???
इस मामले में बागपत पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस







Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन