Posts

दारोगा पर महिला ने लगाया रिवॉल्वर की नोक पर रेप करने व् एमएमएस बनाने का आरोप , थाने में दी शिकायत

14 मई 2018 यूपी हमीरपुर: सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ एक महिला ने दारोगा के खिलाफ लिखित शिकायत दी है पुलिस ने मामले की जांच शुरू करदी है तथा पीड़ित महिला को मेडिकल जा...

बिहार के मुजफ्फरपुर में नक़ल रोकने के लिये काटे छात्राओं के कपडे

Image
बिहार के मुझफ्फरपुर में निजी परीक्षा केंद्र में नक़ल रोकने के लिए परीक्षा आयोजकों ने काटे छात्राओं के कपडे 14 मई 2018 सूत्र: बिहार के मुझफ्फरपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । यहां एक निजी परीक्षा केंद्र में जाँच के दौरान परीक्षा केंद्र के जाँच कर्ताओ ने परीक्षा देने आयी छात्राओं के कुर्ते की बाजू काट दी उसके बाद ही छात्राओं को परीक्षा में बैठने दिया गया इस घटना से छात्राओं के अभिभावकों में भारी नाराज़गी बनी हुई है । प्राप्त सूचना के अनुसार स्कूल प्रशाशन के परीक्षा आयोजकों का कहना है कि परीक्षार्थियो को पहले ही ये बता दिया गया था कि हाफ बाजू के कपडे पहन कर ही परीक्षा में बैठने दिया जायेगा उसके बाद भी परीक्षार्थी पूरी बाजू के कपडे पहन कर आये । परीक्षा आयोजकों का कहना है कि ये सब उन्होंने नक़ल रोकने के लिए किया है । लेकिन वही छात्राओं का कहना है कि उन्होंने पूरी बाजू के कपडे केवल तेज धूप से बचने के लिए पहने है सुनने में ये बड़ा ही अजीब और हैरान कर देने वाला मामला लगता है क्या किसी के कपडे  काट देने से नक़ल रोकी जा सकती है

बाराबंकी : सेल्फी ने ली 8 लोगो की जान , सभी घाघरा नदी में डूबे 2 शव मिले बाकी का कोई पता नही

Image
घटना से ठीक पहले का फोटो सभी लोग नदी में मजे करते हुए 14 मई 2018 यूपी बाराबंकी: सेल्फी के चक्कर में बहुत सी घटनाएं घटती रहती है लेकिन फिर भी कोई इन घटनाओं से सबक नही सीखता ऐसी ही एक गलती उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में 8 लोगो ने की जिसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ी  प्राप्त सूचना के अनुसार मामला  उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में टिकैत नगर कस्बा इचौली के पास घाघरा नदी का है यहाँ घूमने आए 8 लोग सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूब गए  और उनकी मौत हो गई आस पास के लोग भी उनकी मदद नही कर सके डूबे हुए लोगो में कुछ लोग स्थानीय निवासी थे तथा कुछ उनके रिश्तेदार थे जो कि बाहर से घूमने आये हुए थे । ये सभी 8 लोग सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूब गए  यहाँ के स्थानीय निवासी शब्बीर अंसारी के बेटे तौफीक की दस्तार बंदी के मौके पर उनके रिश्तेदार आये हुए थे । ये लोग घाघरा नदी पर घूमने गए थे  जो की बाद में इस हादसे का शिकार हो गए यहाँ मौसम खराब होने के कारण यहाँ  के स्थानीय लोगो ने नदी में डूब रहे लोगो को बहुत बचाने की कोशिश की लेकिन केवल 2 शव ही मिल सके बाकी 6 लोगो क...

आंधी की आफत में लगभग 25 की मौत 50 घायल , देश के कई राज्यो में आंधी का कहर

13 मई 2018 नई दिल्ली : मौसम विभाग ने कल 48 घंटे का अलर्ट जारी किया था जिसमे कहा गया था कि भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्रो में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश व् ओलावृष्टि की सम्भावना है । मौस...

बीजेपी पार्षद के बेटे का गोलीकांड , विपक्ष का समर्थन करने पर चलाई गोली

13 मई 2018 गाजियाबाद : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाज़ियाबाद में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है । जिसमे कहा जा रहा है कि गाजियाबाद के निगमपार्षद हिमांशु लव के बेटे ने एक ...

मडर्स डे को बनाया मर्डर डे बेटे ने की माँ की चाकू मार कर हत्या , वाराणसी उत्तरप्रदेश की घटना

Image
13 मई 2018 वाराणसी : यह घटना रविवार की है इस दिन पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही थी लेकिन उत्तरप्रदेश में माँ और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया  है प्राप्त जानकारी  के अनुसार ये घटना बनारस के भेलूपुर क्षेत्र की है यहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपनी सौतेली माँ का चाकू मार कर बेरहमी से क़त्ल कर दिया घायल माँ की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे पर हत्या की उचित धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त होने वाले चाकू को भी बरामद कर लिया है । आरोपी पुलिस की हिरासत में है बताया जा रहा है कि मृतक महिला सुलेमा खातून  आरोपी हसीन की सौतेली माँ थी कहा जा रहा है कि हसीन की अपनी सौतेली माँ से अपनी बहन की शादी व् जमीन के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी तथा इन सभी मामलो को लेकर आरोपी हसीन व् मृतक सुलेमा खातून के बीच कहा सुनी  होती रहती थी लेकिन रविवार को हुई कहासुनी में बात यहाँ तक पहुँच गई की आरोपी हसीन ने सुलेमा खातून का चाकू मार कर क़त्ल कर दिया । उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई...

हिमाचल : खाई में गिरी बस , हादसे में लगभग पांच लोगो के मारे जाने की आशंका

13 मई 2018 हिमाचल प्रदेश: ये घटना रविवार सुबह नौ बजे की है  प्राप्त सुचना के अनुसार ये बस हादसा हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के सनौरानेरी पुल पर नेईनेटी के पास हुआ यह निजी बस मनवा से सोलन जा रही थी इस  हादसे के दौरान बस खाई में जा गिरी जानकारी के मुताबिक इस बस में  लगभग 28 लोग सवार थे जिनमे से 6 लोगो की मौत का अनुमान है मृतको की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है । ये बस हादसा राजगढ़ से लगभग 25 किमी दूर हुआ है हादसे का कारण अभी पता नही चल सका है  हादसे की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस बचावदल के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है ।