मडर्स डे को बनाया मर्डर डे बेटे ने की माँ की चाकू मार कर हत्या , वाराणसी उत्तरप्रदेश की घटना




13 मई 2018
वाराणसी : यह घटना रविवार की है इस दिन पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही थी लेकिन उत्तरप्रदेश में माँ और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया  है प्राप्त जानकारी  के अनुसार ये घटना बनारस के भेलूपुर क्षेत्र की है यहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपनी सौतेली माँ का चाकू मार कर बेरहमी से क़त्ल कर दिया घायल माँ की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे पर हत्या की उचित धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त होने वाले चाकू को भी बरामद कर लिया है । आरोपी पुलिस की हिरासत में है बताया जा रहा है कि मृतक महिला सुलेमा खातून  आरोपी हसीन की सौतेली माँ थी कहा जा रहा है कि हसीन की अपनी सौतेली माँ से अपनी बहन की शादी व् जमीन के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी तथा इन सभी मामलो को लेकर आरोपी हसीन व् मृतक सुलेमा खातून के बीच कहा सुनी  होती रहती थी लेकिन रविवार को हुई कहासुनी में बात यहाँ तक पहुँच गई की आरोपी हसीन ने सुलेमा खातून का चाकू मार कर क़त्ल कर दिया । उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र