बाराबंकी : सेल्फी ने ली 8 लोगो की जान , सभी घाघरा नदी में डूबे 2 शव मिले बाकी का कोई पता नही


घटना से ठीक पहले का फोटो सभी लोग नदी में मजे करते हुए

14 मई 2018
यूपी बाराबंकी: सेल्फी के चक्कर में बहुत सी घटनाएं घटती रहती है लेकिन फिर भी कोई इन घटनाओं से सबक नही सीखता ऐसी ही एक गलती उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में 8 लोगो ने की जिसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ी  प्राप्त सूचना के अनुसार मामला  उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में टिकैत नगर कस्बा इचौली के पास घाघरा नदी का है यहाँ घूमने आए 8 लोग सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूब गए  और उनकी मौत हो गई आस पास के लोग भी उनकी मदद नही कर सके डूबे हुए लोगो में कुछ लोग स्थानीय निवासी थे तथा कुछ उनके रिश्तेदार थे जो कि बाहर से घूमने आये हुए थे । ये सभी 8 लोग सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूब गए  यहाँ के स्थानीय निवासी शब्बीर अंसारी के बेटे तौफीक की दस्तार बंदी के मौके पर उनके रिश्तेदार आये हुए थे । ये लोग घाघरा नदी पर घूमने गए थे  जो की बाद में इस हादसे का शिकार हो गए यहाँ मौसम खराब होने के कारण यहाँ  के स्थानीय लोगो ने नदी में डूब रहे लोगो को बहुत बचाने की कोशिश की लेकिन केवल 2 शव ही मिल सके बाकी 6 लोगो का कोई पता नही चल सका है जब प्रशाशन को सूचना मिली तो प्रशाशन ने अपनी तैयारी के साथ नदी में डूबे लोगो की तलाश शुरू की लेकिन किसी का कुछ पता नही चल सका है । कहा जा रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में पहले कुछ ही लोग डूब रहे थे उन डूबते लोगो को बचाने के चक्कर में अन्य लोग भी डूब गए ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र