दारोगा पर महिला ने लगाया रिवॉल्वर की नोक पर रेप करने व् एमएमएस बनाने का आरोप , थाने में दी शिकायत
14 मई 2018
यूपी हमीरपुर: सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ एक महिला ने दारोगा के खिलाफ लिखित शिकायत दी है पुलिस ने मामले की जांच शुरू करदी है तथा पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है शिकायत के बाद से ही दारोगा पुरुषोत्तम तिवारी फरार है आरोपी दारोगा अभी गोरखपुर में तैनात है । शिकायत में महिला ने कहा है कि गत वर्ष 2015 में मौदहा कोतवाली में तैनात दारोगा पुरुषोत्तम तिवारी एक दिन जबरन पीड़ित महिला के घर में घुस गया और अपनी रिवॉल्वर तान कर महिला से जबरन दुष्कर्म किया तथा आरोपी दारोगा ने इस अश्लील घटना का वीडियो भी बनाया उसके बाद दारोगा पुरुषोत्तम तिवारी बार बार महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और आये दिन पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा पीड़िता के अनुसार पिछली 8 मई को भी दरोगा उसके घर आया था लेकिन जब महिला ने दारोगा पर शादी का दवाब बनाया तो दारोगा पीड़ित महिला को जान से मारने की तथा बर्बाद करने को धमकी दे कर वहां से चला गया था ऐसे में सवाल उठता है कि रक्षक ही अगर भक्षक बन जाये तो अपराधियो को कैसे रोका जा सकता है जब कानून ने रक्षक ही अपराधी बन बैठें । तो कानून व्यवस्था तो राम भरोसे ही चलेगी
Comments
Post a Comment