आंधी की आफत में लगभग 25 की मौत 50 घायल , देश के कई राज्यो में आंधी का कहर
13 मई 2018
नई दिल्ली : मौसम विभाग ने कल 48 घंटे का अलर्ट जारी किया था जिसमे कहा गया था कि भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्रो में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश व् ओलावृष्टि की सम्भावना है । मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज दिल्ली , आंध्रप्रदेश, तेलंगाना , पश्चिम बंगाल समेत देश के कई उत्तरपूर्वी क्षेत्रो में आंधी और बरसात ने कहर बरपा किया है देश के अलग अलग हिस्सो से आंधी तूफ़ान से लोगो के मारे जाने की खबर आ रही है अभी तक प्राप्त सुचना के आधार पर उत्तरप्रदेश में 8 की मौत 33 घायल कोलकाता में 8 लोगो के मारे जाने की खबर है आंध्रप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 8 लोगो के मारे जाने की खबर है इसी के साथ दिल्ली में लगभग 17 लोगो के घायल होने की खबर है इसी के साथ दिल्ली में लगभग 110 किमी की रफ़्तार से तूफानी हवाएं चली इससे भारी संख्या में नुक्सान होने की खबर है देश के हिस्सों में कई जगह अब भी मौसम खराब है ।
Comments
Post a Comment