Posts

मारुति व बाइक की जोरदार भिड़ंत, गंभीर रूप से युवक घायल- pressindia24

Image
12 अप्रैल, 2019 हरदोई, प्रेस इंडिया २४ | कटरा बिल्हौर हाइवे पर सवायजपुर में एक मारुति बैन व मोटरसाइकिल की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रुप से घायल हो गया .  आपको बता दे कि घायल युवक मिरगावा निवासी रमाकांत पुत्र सुहैल ,गंभीर रूप से घायल है . सबसे बडी बात यह है सूचना देने के बाद पुलिस काफी देर से पहुँची फिलहाल स्थानीय  लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस जिला अस्पताल भेज दिया गया है. युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है . रिपोर्ट : संतोष कुमार

BJP कार्यालय पर लोकसभा चुनाव से संबंधित महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न-pressindia24

Image
12 अप्रैल, 2019 हरदोई, प्रेस इंडिया २४ ब्यूरो|  2019 लोकसभा चुनाव को और अहम बनाने के लिये पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे .बैठक में मुख्य अतिथि के रुप जिला प्रभारी सुधीर सिंह 'सिद्धू'  मौजूद रहे.  अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने बैठक में शामिल महिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मेरी सभी बहने अपने परिवार के साथ-२ राष्ट्र व संगठन मे मेरे साथ बराबर सहभागी है . खास बात ये कही कि मेरे बेटे को 104° बुखार होने के बावजूद भी मैने बैठक को टाला नहीं .  इस बैठक में संगठन की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश ओझा, गीता गुप्ता व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता के साथ सैकडों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही.

कश्यप वैवाहिक ग्रुप अब तक का सबसे सफल ग्रुप बना मिल रहा है समाज का भरपूर प्यार और सहयोग

Image
07 अप्रैल 2019 दिल्ली :- यू तो कश्यप समाज के बहुत से whattsapp ग्रुप बने है लेकिन शायद ही किसी ग्रुप ने अपने उद्देश्य को प्राप्त किया होगा आज हम आपको बताते है एक ऐसे whattsapp ग्रुप के बारे में जिसने कश्यप समाज की एक बड़ी समस्या को आसान कर दिया है जी हां हम बात कर रहे है "कश्यप वैवाहिक" ग्रुप की  ये ग्रुप अब तक का सबसे सफल ग्रुप समझा जा रहा है ये हम नही बल्कि कश्यप समाज के लोग स्वयं कह रहे है ग्रुप एडमिन को ढेरो धन्यवाद व अन्य उत्साह वर्धक संदेश भेजे जा रहे है साथ ही इस ग्रुप में समाज के लोग बढ़- चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे है तथा  विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा भेजा रहा है बड़ी संख्या में फोन कॉल्स भी आ रही है । इस ग्रुप के बारे में आपको बता दे कि सभी सेवाएं निशुल्क रक्खी गई है तथा इस ग्रुप का कार्य केवल प्राप्त किये गए  बायोडाटा पोस्ट करना है बाकी सभी ग्रुप मेंबर्स को ये कह दिया गया है कि बायोडाटा की पूरी छानबीन के बाद ही कोई रिश्ता जोड़ें अब आपको बता दें कि ग्रुप बनाने की प्रेरणा कहाँ से मिली किसने ग्रुप बनाया और इस ग्रुप का संचालन कौन कर रहा है ? तो इस ग्रुप की प्र...

दरोगा ने बेटा बनकर गरीब परिवार को दी आर्थिक सहायता, दो बच्चियों की पढ़ाई की उठाई जिम्मेदारी- pressindia24

Image
07 अप्रैल , 2019 हरदोई, प्रेस इंडिया 24 ,ब्यूरो | हमारे समाज में पुलिस के कई रूप देखनें को मिलतें है पर यूपी पुलिस के दरोगा ने मानवता की अद्भुत मिशाल पेश की उसकी सराहना चहुँ ओर हो रही हैं.दरअसल इसबार यूपी पुलिस गरीब महिला के बेटे के रूप में नज़र आई. आर्थिक तंगी से गुजरती महिला को जब बेटे का सहारा मिला तो आँखों से प्रसन्नता की अश्रु धारा बहने लगी और दिल ही दिल मे हज़ारों आशीष अपने इस पुत्र के लिए निकलने लगे.जहाँ इस भीड़ भरी दुनियां में जहाँ खून के रिश्ते पानी हो रहें हैं.लोगों को अपनी समस्याओं से फुर्सत नही. ऐसे में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आर्थिक तंगी से परेशान एक परिवार जो पूरी तरह टूट चुका था,के लिए दरोगा राहुल सिसौदिया देवदूत बनकर पहुंचे. दरअसल जब ये बात एक पुलिसवाले को पता चली तो उससे रहा नहीं गया. इस पुलिसकर्मी ने उस परिवार की मदद करने की ठान ली इसके बाद वह उस गरीब परिवार के यहां जा पहुंचा, जहां एक मां आंख में आंसू लेकर मदद की राह देख रही थी. क्या है मामला.... जानकारी के मुताबिक, जनपद के रेलवेगंज चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राहुल सिसौदिया उस परिवार के घर पहुंचे.यहां एक म...

क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष को मनाया, सभी को दिया एकजुट रहने का संदेश- pressindia24

Image
06 April,2019  हरदोई, प्रेस इंडिया २४ ,ब्यूरो| क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा हरदोई ईकाई द्वारा नवरात्र के पहले दिन व हिन्दू नववर्ष वि.सं 2076 दिन शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह के नेतृत्व में मनाया गया.  आपको बता दें कि कार्यक्रम जनपद के शहीद उद्यान पार्क में संपन्न हुआ और सभी पदाधिकारियों ने जय श्री राम जी की तस्वीर पर  माल्यार्पण कर एक दूसरे में खुशी बांटते हुए सभी देशवासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.   कार्यक्रम के संकल्प सभा में सभी पदाधिकारियों ने अंग्रेजी नववर्ष को छोड़कर हिंदी नववर्ष को मनाने का संकल्प लिया .  मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक साथ चलने का संकल्प दिलाया तो वही जिला महासचिव सौरभ शर्मा ने सभी देशवासियों व पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा सभी भाई सामाजिक कार्य करते रहे. सभी लोग एक होकर रहे.  कार्यक्रम मे संगठन पदाधिकारी मुकेश विक्रम सिंह ,निर्भय सिंह ,आकाश सिंह ,बबलू सिंह ,रजनीश कुमार, सौरभ शर्मा  उत्कर्ष सिंह, अभिषेक सिंह, देवेंद्र सिंह ,ओ...

कश्यप वंशज सभा के तत्वावधान में धूम-धाम से मनाई गई दसवीं महर्षि कश्यप जयंती आदेश कश्यप रहे मुख्य अतिथि

Image
05 अप्रैल 2019 लोनी गाज़ियाबाद :- भगवान महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर गत वर्षो की भांति इस बार भी भगवान महर्षि कश्यप मंदिर, कश्यप मोहल्ला बाग राणप वार्ड नंबर 30 लोनी गाजियाबाद पर दसवीं भगवान महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई कश्यप इस शुभ अवसर पर कश्यप समाज के लोगो ने इस समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया "कश्यप वशंज सभा" के तत्वधान  में कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदेश कुमार कश्यप रहे जो कि "सर्वजन समता पार्टी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है उन्ही के कर कमलों द्वारा भगवान महर्षि कश्यप जी की हवन, पूजा अर्चना के साथ हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रतन पाल कश्यप ने की इस मौके पर महिलाओं द्वारा भक्तिभाव से भजन गाए गए। पूजा अर्चना के बाद उपस्थित जनसमूह को श्री आदेश कुमार कश्यप जी द्वारा संबोधित किया गया इस मौके पर "कश्यप वंशज सभा" के राष्ट्रीय श्री अध्यक्ष रनजीत कश्यप ने समाज की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज की एक जुटता पर जोर दिया तथा कश्यप समाज के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिलाया इसी के साथ अधिक से अधिक संख्या में क...

गंगा मे स्नान करते वक्त चार लोग डूबे ,एक का शव बरामद-pressindia24

Image
05 April, 2019 हरदोई, प्रेस इंडिया २४ .  जिले के अरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छियासर घाट पर गंगा नहाने आए चार लोग दो अलग-अलग घटनाओं में डूब गए.  आपको बता दें कि जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनापुर निवासी रणधीर (38) पुत्र राजपाल, हरपालपुर कस्बे में किराए के मकान में रहता था.वह अपने पड़ोसी धर्मेंद्र (40) पुत्र राजकुमार निवासी हरपालपुर के साथ बाइक से गंगा स्नान करने शुक्रवार सुबह छियासर घाट गया था.नहाते समय रणधीर और धर्मेंद्र गंगा में डूब गए.घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने धर्मेंद्र को सकुशल निकाल लिया जबकि रणधीर का शव बरामद किया गया.एक अन्य घटना में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालिया निवासी प्रभात (15) पुत्र अरविंद और गोलू (15) पुत्र विद्यासागर भी छियासर घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे. नहाते समय दोनों डूबने लगे. गोलू को सकुशल निकाल लिया गया जबकि प्रभात की तलाश की जा रही है. रिपोर्ट  : संतोष कुमार ,हरदोई