गंगा मे स्नान करते वक्त चार लोग डूबे ,एक का शव बरामद-pressindia24

05 April, 2019
हरदोई, प्रेस इंडिया २४ .
 जिले के अरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छियासर घाट पर गंगा नहाने आए चार लोग दो अलग-अलग घटनाओं में डूब गए.
 आपको बता दें कि जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनापुर निवासी रणधीर (38) पुत्र राजपाल, हरपालपुर कस्बे में किराए के मकान में रहता था.वह अपने पड़ोसी धर्मेंद्र (40) पुत्र राजकुमार निवासी हरपालपुर के साथ बाइक से गंगा स्नान करने शुक्रवार सुबह छियासर घाट गया था.नहाते समय रणधीर और धर्मेंद्र गंगा में डूब गए.घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने धर्मेंद्र को सकुशल निकाल लिया जबकि रणधीर का शव बरामद किया गया.एक अन्य घटना में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालिया निवासी प्रभात (15) पुत्र अरविंद और गोलू (15) पुत्र विद्यासागर भी छियासर घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे. नहाते समय दोनों डूबने लगे. गोलू को सकुशल निकाल लिया गया जबकि प्रभात की तलाश की जा रही है.

रिपोर्ट  : संतोष कुमार ,हरदोई





Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन