कश्यप वंशज सभा के तत्वावधान में धूम-धाम से मनाई गई दसवीं महर्षि कश्यप जयंती आदेश कश्यप रहे मुख्य अतिथि

05 अप्रैल 2019
लोनी गाज़ियाबाद :- भगवान महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर गत वर्षो की भांति इस बार भी भगवान महर्षि कश्यप मंदिर, कश्यप मोहल्ला बाग राणप वार्ड नंबर 30 लोनी गाजियाबाद पर दसवीं भगवान महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई कश्यप इस शुभ अवसर पर कश्यप समाज के लोगो ने इस समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
"कश्यप वशंज सभा" के तत्वधान  में कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदेश कुमार कश्यप रहे जो कि "सर्वजन समता पार्टी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है उन्ही के कर कमलों द्वारा भगवान महर्षि कश्यप जी की हवन, पूजा अर्चना के साथ हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रतन पाल कश्यप ने की इस मौके पर महिलाओं द्वारा भक्तिभाव से भजन गाए गए।
पूजा अर्चना के बाद उपस्थित जनसमूह को श्री आदेश कुमार कश्यप जी द्वारा संबोधित किया गया इस मौके पर "कश्यप वंशज सभा" के राष्ट्रीय श्री अध्यक्ष रनजीत कश्यप ने समाज की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज की एक जुटता पर जोर दिया तथा कश्यप समाज के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिलाया इसी के साथ अधिक से अधिक संख्या में कश्यप वंशज सभा से जुड़ने के लिए समाज के लोगो से अपील की जिससे समय आने पर कश्यप वंशज सभा कश्यप समाज के अधिकारों के लिए लड़ सके इसके बाद रनजीत कश्यप ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदेश कश्यप जी व अन्य सभी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ व समाज के सभी लोगो का हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया ।
श्री आदेश कुमार कश्यप जी द्वारा भगवान महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान महर्षि कश्यप जी ब्रह्मा के पुत्र हैं जिन्होंने कश्यप नीर घाटी को रचाया बसाया था जिसे आज के दौर मे धरती का स्वर्ग कश्मीर कहा जाता है। और जिला अनंतनाग में उत्तरण गंगा के तट पर उनका निवास होता था।
भगवान महर्षि कश्यप जी द्वारा ही सारी सृष्टि की रचना की गई है। इसलिए संसार में हर जीव जगत से हमारा नाता है, हम सब भाई भाई है। हर धर्म संप्रदाय या जाति से हमारा भाईचारा है ।सभी भगवान महर्षि कश्यप जी की संताने हैं। जिसे हमें और मजबूत बनाना है और तमाम जाति वर्गों को साथ लेकर कार्य करने है। जो सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक  क्षेत्र में पिछड़े जा रहे हैं वह सभी हमारे भाई हैं उनको सभी को गले लगा कर चलना है ।
उन की दयनीय स्थिति में सुधार के हरसम्भव प्रयास अपने अपने स्तर हमे करने होंगे ।समाज की एकता को हमे हर सम्भव युक्ति मजबूत करना होगा। और समाज को मजबूत बनाने के लिए हमे शिक्षा के उच्च स्तर को छूना होगा।  समता का संदेश सारे संसार को देना होगा ।
सम्बोधन के बाद मंदिर मे भक्तो  को श्रद्धा से बैठाकर भण्डारा प्रसाद  खिलाया गया।
इस मौके पर मांगेराम कश्यप,उमेश कुमार कश्यप,जयवीर कश्यप, नन्हें मल कश्यप,रतनपाल कश्यप,भूषण कश्यप,कल्लू कश्यप,राजेंद्र कश्यप,पवन कश्यप  ,योगेश सैन,मुकेश वर्मा, मुरारीलाल कश्यप, आदि मुख्यरुप से उपस्थित रहे।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन