क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष को मनाया, सभी को दिया एकजुट रहने का संदेश- pressindia24

06 April,2019 
हरदोई, प्रेस इंडिया २४ ,ब्यूरो|
क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा हरदोई ईकाई द्वारा नवरात्र के पहले दिन व हिन्दू नववर्ष वि.सं 2076 दिन शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह के नेतृत्व में मनाया गया.
 आपको बता दें कि कार्यक्रम जनपद के शहीद उद्यान पार्क में संपन्न हुआ और सभी पदाधिकारियों ने जय श्री राम जी की तस्वीर पर  माल्यार्पण कर एक दूसरे में खुशी बांटते हुए सभी देशवासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.
  कार्यक्रम के संकल्प सभा में सभी पदाधिकारियों ने अंग्रेजी नववर्ष को छोड़कर हिंदी नववर्ष को मनाने का संकल्प लिया .
 मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक साथ चलने का संकल्प दिलाया तो वही जिला महासचिव सौरभ शर्मा ने सभी देशवासियों व पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा सभी भाई सामाजिक कार्य करते रहे. सभी लोग एक होकर रहे.
 कार्यक्रम मे संगठन पदाधिकारी मुकेश विक्रम सिंह ,निर्भय सिंह ,आकाश सिंह ,बबलू सिंह ,रजनीश कुमार, सौरभ शर्मा  उत्कर्ष सिंह, अभिषेक सिंह, देवेंद्र सिंह ,ओमपाल सिंह ,संजीव सिंह ,राजकुमार सिंह ,सौरभ पाल ,सौरभ वर्मा  ,अंकित सिंह परमार ,पौरुष पांडेय ,शिवम् सिंह आदि  मौजूद रहे.



Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन