लखीमपुर जाने से पहले सर्वसमाज एकता दल के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर ।

खबर के अनुसार सर्वसमाज एकता दल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप जो कि आज लखीमपुर खीरी जाने की तैयारी कर रहे थे खबर आ रही है कि उन्हें बरेली के इज्जत नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है उनकी गिरफ्तारी हुई है या नही इस बात की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है ।

आपको बताते चलें कि लखीमपुर कांड के बाद विपक्षी दलों के नेता लगातार लखीमपुर खीरी का रुख कर रहे है इसी क्रम में पुलिस द्वारा कई नेताओं को गिरफ्तार करने तथा हिरासत में लेने की खबरे भी आ रही है 
जाहिर सी बात है कि योगी सरकार नही चाहती कि लखीमपुर जैसे संवेदनशील मामले में कोई राजनीति हो या किसी भी तरह से माहौल खराब हो इसी लिए एहतियातन विपक्ष के नेताओ को रोकने का काम किया जा रहा है 
लखीमपुर कांड में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप तथा उनके परिवार के प्रति दुख की इस घड़ी में कश्यप समाज के लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे है तथा न्याय की मांग भी उठ रही है खबर के अनुसार रमन कश्यप  के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने तथा इस कठिन समय मे परिवार के साथ खड़े होने के लिए सर्वसमाज एकता दल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जयपाल कश्यप लखीमपुर खीरी जाने वाले थे लेकिन इससे पहले एहतियातन उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर आ रही है । खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है ।

■ प्रेस इंडिया 24 सभी से शन्ति की अपील करता है ।


Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन