घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा

मार्केट डेवलपमेंट के लिए सदर बाजार विकास बोर्ड की घोषणा हो - पम्मा व राकेश यादव

लगभग 40 हजार दुकानदार ढाई लाख मतदाता सुविधाओं से हैं वंचित - पम्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सदर बाजार में फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा अध्यक्ष श्री राकेश यादव की अध्यक्षता में एक व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आए दिन सदर बाजार में होने वाली समस्याओं के ऊपर चर्चा की गई बैठक में फेडरेशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा, कमल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र महेंद्रु, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, उपकोषअध्यक्ष गोपाल ग्रोवर, व्यापारी नेता रमेश सचदेवा सहित अनेक व्यापारी नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने  बताया सदर बाजार में लगभग 40 हजार दुकानदार हैं जो लेबर समेत 2 से ढाई लाख वोट बन जाते हैं जो दिल्ली की विभिन्न सीटों का हार जीत का फैसला करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा विभिन्न राजनीतिक दल फ्री की घोषणा तो करते जा रहे हैं बड़े दुख की बात है व्यापारियों के लिए कोई भी घोषणा नहीं कर रहे इसको लेकर व्यापारियों में रोष है। उन्होंने कहा, फ्री की जगह रोजगार के लिए कोई स्कीम लाइन जिसमें छोटे दुकानदार को फैक्ट्री वालों को आसानी से सस्ते ब्याज पर लोन मिल सके और वह लोगों को रोजगार और नौकरियां मिल सके और युवा वर्ग हमारी गद्दी की संभालने के लिए प्रोत्साहित हो। और हमारे बाजार का भविष्य सुरक्षित हो
परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा कि आए दिन व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर कई बार धरने प्रदर्शन तक कर चुके हैं। मगर कोई भी राजनीतिक दल चुनावी घोषणा पत्र में व्यापारियों के हित की बात नहीं कर रहा। उन्होंने कहा, व्यापारियों ने बैठक में यह फैसला किया सीलिंग व जो दुकान सील हुई है उनको खुलवाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों अपना रुख स्पष्ट करें। साथ ही यह भी बतायेँ कि सदर बाजार विकास बोर्ड के लिए क्या कदम उठाएंगी, सदर बाजार में 4 से 5 मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की जाए जिसमें लगभग दस हज़ार का खड़ी होने की व्यवस्था होनी चाहिए। व्यापारियों के लिए बीमा स्कीम की घोषणा हो जिसमें किसी प्रकार का भी नुकसान होने पर सरकारी तौर पर उनकी सहायता हो पाए चाहे वह मेडिकल हो या दुर्घटना पर उनको   तय सुधा मुमकिन राहत मिल सके।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा , राकेश यादव व राजिंदर शर्मा  ने कहा सदर बाजार का व्यापारिक करोड़ों रुपया टैक्स देता है मगर कोई भी कोई भी नेता जीतने के बाद यहां पर कार्य नहीं करता उनको यह लगता है कि हम लोग यहां के वोटर ही नहीं है इसके कारण आए दिन सदर बाजार का बुरा हाल होता जा रहा है। अब व्यापारियों ने सोचा है कि अगर कोई भी राजनीतिक दल व्यापारियों के हित के लिए कार्य की घोषणा नहीं करेगा नहीं करेगा तो उसका हम बाय कट करेंगे।
रिपोर्ट- सुनीत नरूला 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन