महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस मनाया - Press India 24

हरदोई/बावन।  विकास क्षेत्र बावन के ग्राम पंचायत औहदपुर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदोई इकाई की अगुवाई में मनाया गया । 

            सभा को संबोधित करते पदाधिकारी । 

समाजसेवी अंकित सिंह परमार ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों को हृदय में संजीवनी की बात सभा में कहीं वही सरहद से समाज तक संस्था  के संस्थापक राहुल सिंह फौजी ने बाबासाहेब को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि वह एक आदर्श पुरुष थे जिन्होंने देश ही नहीं अपितु समूचे विश्व में सामाजिक समरसता की अलख जगाई ।  

                          सभा में मौजूद लोग

 सभा में अभिनव सिंह , शुभम देवल , विवेक पांडेय , शौर्यवर्धन सिंह , अभिनेंद्र सिंह , कौशलेंद्र हरि ओम, संतोष कुमार,मोनू सिंह,रवि सिंह, अनुज यादव , देवेंद्र ,आशीष सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।


Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन