शामली - मदद न मिलने पर घायल सैनिक ने दम तोड़ा , सामान लेकर ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा

09 मई 2018
यूपी शामली: प्राप्त सूचना में अनुसार मृतक जवान कृष्णपाल सिंह शामली में बाबरी क्षेत्र के सोंटा गांव का निवासी था । तथा वह असम राइफल्स में कार्यरत था । शामली रेलवे स्टेशन पर अजमेर एक्सप्रेस में सामान चढाते समय उसका पैर ट्रैन और प्लेटफार्म के बीच फस गया उनके साथ उसकी पत्नी व् दो बच्चे भी थे जो पहले ही ट्रेन के अंदर चढ़ चुके थे जानकारी के अनुसार उनके पास सामान अधिक था और ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में ये हादसा हुआ । यह हादसा बीते मंगलवार  की रात  हुआ । सबसे हैरानी की बात ये है कि घायल जवान लगभग आधा घंटा घायल अवस्था में प्लेटफार्म पर पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसको अस्पताल तक ले जाने की कोशिश नही की काफी देर बाद जीआरपी ने घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । लेकिन ऐसा क्यों हुआ? हो सकता था कि घायल जवान की जान बच जाती अगर समय पर उसे मदद मिल गई होती हमारे देश में  संवेदनहीनता आज कल आम बात हो गई है । सबके सामने कोई घटना घटती है और कोई किसी की  मदद नही करता । जिससे कई बार घायलों को जान गवानी पड़ती है । जबकि अब सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि घायल को अस्पताल लाने वाले से कोई सवाल नही किया जायेगा तथा तुरंत घायल का इलाज किया जायेगा और बाद में पुलिस कार्यवाही होगी ।  इसके बावजूद कोई मदद के लिए आगे नही आता ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र