Posts

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर सदर बाजार के व्यापारियों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत।

Image
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर सदर बाजार के व्यापारियों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर गुरुद्वारा सीस गंज साहिब चांदनी चौक से चलकर खारी बावली, सदर बाजार, आजाद मार्केट, रोशनारा रोड होते हुए गुरुद्वारा नानक प्याऊ पहुंचा जिसमें भारी संख्या में संगत ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस उपलक्ष पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से कुतुब रोड चौक पर मंच लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत कर लंगर वितरित किया इस अवसर पर फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा अध्यक्ष राकेश यादव,कार्यवाहक अध्यक्ष रोशनलाल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर महेंद्रू, सुरेंद्र भारती, महासचिव सतपाल सिंह मंगा, रजिंदर शर्मा, कमल कुमार नेशलन अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन, सरबजीत कौर, सोना बत्रा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह ने नगर कीर्तन के साथ-साथ पालकी साहब आप पांच प्यारों का स्वागत किया इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा राकेश यादव ने नॉर्थ डीसीपी सागर सिंह कलसी, एसएचओ सदर बाजार कन्हैया लाल यादव, एसएचओ बा...

डबल इंजन की सरकार पर जनता को पूरा भरोसा- मुकुल

Image
हरदोई,  6 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि आज लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ उप चुनाव में जनता ने भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी को विजयी बनाकर एक बार फिर मोदी जी-योगी जी में जहाँ विश्वास व्यक्त किया. वहीं डबल इंजन की सरकार की नीतियों में अपना भरोसा व्यक्त किया है. विधायक अमन गिरी अब अपने कार्यो से स्व.अरविन्द गिरी के सपनों को पूरा करेंगे. भाजपा नेता मुकुल सिंह ने लखीमपुर की गोला विधानसभा की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत समस्त गोला विधानसभा की सम्मानित जनता की है जिन्होंने एक बार पुनः भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया. आप सभी लोग इस डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताते हुए देश में पुनः 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करें और आने वाले नगर निगम,निकाय, नगर पंचायत के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनायें. आप सभी का यह सहयोग एक नया भारत बनाने के लिए रहेगा.

दिल्ली प्रदेश छठ सेवा समिति के मंच पर समिति के चेयरमैन व भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल के निमंत्रण पर सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी पहुंचे

Image
दिल्ली- पांचवा पुस्ता गांवड़ी रोड भजनपुरा पर बने छठ घाट पर दिल्ली प्रदेश छठ सेवा समिति के मंच पर समिति के चेयरमैन व भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल के निमंत्रण पर सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी पहुंचें, वहां उन्होंने गाने सुनाए जिनपर लोग जमकर झूमे, उनकी दीवानगी देखते ही बनती थी। वहीं विधायक अजय महावर ने भी सूर्य भगवान को अर्घ दिया।  भुवनेश सिंघल ने बताया कि उन्होंने लगातार प्रयास कर इस वर्ष 6 अस्थाई घाट बनवाये जिसमें, विधायक सांसद sdm आदि से लगातार मीटिंग की गई। प्रशाशन द्वारा पहले इस स्थान पर घाट बनाने में आनाकानी की जा रही थी मगर समिति ने बताया कि इस घाट पर दशकों से छठ मन रही है अतः हजारों लोग यहां पहुंचेंगे और घाट न मिलने पर निराश होंगे। तब विधायक अजय महावर और सांसद मनोज तिवारी के हस्तक्षेप के बाद उनके प्रयास से यहां घाट बनने तय हुए। इस अवसर पर रात को रुके छठवृतधारियों के लिए सांस्कृतिक आयोजन भी किये गए। इस अवसर पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष राजसिंह रज्जु व समिति के अमर झा, पवन झा, शैलेन्द्र कुमार, नरेश्वर ठाकुर, विपि...

मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अचानक दिया पद से त्यागपत्र, शिवसेना प्रमुख की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - मुरादाबाद जिला शिवसेना प्रमुख डा रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने पद से अचानक त्यागपत्र दे कर सभी को हैरत में डाल दिया यही नही उन्होंने शिवसेना प्रमुख की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए इस संबंध में डॉ तुरैहा के द्वारा लिखा गया पत्र हमे प्राप्त हुआ है जो इस प्रकार है ।।                                          फ़ाइल फ़ोटो/सांकेतिक तस्वीर "सेवा में मा.उद्धव ठाकरे जी विषय :- जिला प्रमुख मुरादाबाद (उ.प्र) के पद से त्यागपत्र देने के सबंध में ! महोदय, आप अवगत ही हैं कि महाराष्ट्र से बाहर देश के लगभग सभी राज्यों में अकेले-अकेले स्वयंभू 5-5,6-6 राज्य प्रमुख और प्रत्येक जनपद में 4-4,5-5 जिला प्रमुख हैं,अकेले पंजाब राज्य में ही लगभग 30-40 राज्य प्रमुख हैं ! महोदय महाराष्ट्र के बाहर 30-30,40-40 वर्ष से शिवसेना में रह रहे 99.99% शिव सैनिकों के साथ श्रदेय बाला साहब ठाकरे जी,आप व आदित्य ठाकरे जी ने आज तक एक फोटो भी नहीं खिंचाया जिससे शिवसैनिक होने की तस्दीक हो सके ! महोदय...

मुरादाबाद जिला कारागार में बंदियों के परिजनों की पिटाई मामले में शिवसैनिकों ने की कार्यवाही की मांग, दिया ज्ञापन

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश- खबर के अनुसार आज मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकत की तथा ज्ञापन देकर कार्यवाही  की मांग की  डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोप लगाते हुए जानकारी दी कि जिला कारागार मुरादाबाद में अपने परिजनों से मुलाकात करने जाने वालों को तथा कथित पुलिस कर्मी (हवलदार) द्वारा अपराधियो की तरह  बुरी तरह पीटा जाता है इस अमानवीय कुकृत्य पर डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने तत्काल कार्यवाही की मांग की ! उन्होंने बताया कि मुरादाबाद जिला कारागार में अपने परिजन बंदियों से मुलाकात करने जाने वालों को कथित  हवलदार द्वारा लगभग प्रीतिदिन ही बुरी तरह पीटा जाता है जानकारी के अनुसार इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है । डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के अनुसार कथित आरोपी हवलदार  लाईन सीधी करने के नाम पर मुलाकातियों को बुरी तरह पीटता है जिससे लोग लाइन में से निकल-निकल कर भागने लगते है । उसके बाद लाइन में आगे लगाने कर नाम पर अवैध वसूली का खेल शुरू होता है । शिवसैनिकों ने कथि...

देश भर से वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी। प्रतिनिधियों ने अब कोविड के बाद के परिदृश्य में मानव संसाधन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

Image
दिल्ली- सीएसआर रिसर्च फाउंडेशन ने शनिवार को यहां होटल में अपने 13वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन - 2022 का आयोजन किया।  इस अवसर पर मानव संसाधन प्रबंधन में पोस्ट COVID परिदृश्य विषय पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई।  मानव संसाधन के लिए तेल और प्राकृतिक गैस आयोग, ओएनजीसी के पूर्व प्रबंध निदेशक, डॉ अलका मित्तल मुख्य वक्ता थे।   देश भर से वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी।  प्रतिनिधियों ने अब कोविड के बाद के परिदृश्य में मानव संसाधन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।  डॉ अलका मित्तल ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महामारी की अवधि में और पोस्ट COVID के बाद मानव संसाधन की चुनौतीपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया।  सीएसआर फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए दीन दयाल अग्रवाल ने कहा, कॉरपोरेट और सार्वजनिक क्षेत्र में एचआर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कब, क्या और कैसे जरूरत के हिसाब से काम करता है।  उन्होंने सीएसआर फाउंडेशन की उपलब्धियों और यात्रा पर प्रकाश डाला।  प्रमुख व्यक्तियों, वेद प्रकाश महावर, सीए रवि सेठी, सीए, राहुल जिंदल ने मानव संसाधन प्रबं...

पशु टीकाकरण के साथ मनाया गया विश्व रेबीज दिवस लगभग 379 पालतू पशुओं को लगाई गई एंटी रेबीज़ वैक्सीन

Image
पशु टीकाकरण के साथ मनाया गया विश्व रेबीज दिवस लगभग 379 पालतू पशुओं को लगाई गई एंटी रेबीज़ वैक्सीन पशु चिकित्सा अस्पताल, नागली डेयरी में एक मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन करके विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। शिविर के तहत, कुत्ते व बिल्ली जैसे लगभग 379 पालतू जानवरों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 207 को नागली डेयरी के शिविर में और 172 पैट्स को उनके घर जाकर टीके लगाए गए।  मैगा टीकाकरण शिविर का आयोजन संयुक्त रूप से दिल्ली वेटरिनरी एसोसिएशन, इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन (आईवीए), एनिमल हसबेंडरी यूनिट, एनसीटी ऑफ दिल्ली सरकार, एमसीडी, कैनिस वैलफेयर पैट क्लब, सोनाडी वेलफेयर ट्रस्ट तथा मौजर किंगडम द्वारा किया गया था। डॉ. विजय कुमार, कोषाध्यक्ष ने कहा कि शिविरों के आयोजन के अलावा एक माह तक बेघर कुत्तों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। कैनिस और आईवीए ने 28 सितंबर से 15 नवंबर 2022 के बीच बेघर कुत्तों तथा 1000 बेघर बिल्लियों को कुल 10,000 एंटी-रेबीज वैक्सीन देने की योजना बनाई है। हम पिछले छह वर्षों से 10,000 एआरवी देते आ रहे हैं। शिविर में एंटी-रेबीज वैक्सीन के बारे में जागरूकत...