Posts

गांधी आश्रम के सेवा निवृत कर्मचारियों के धरने को मिला शिवसेना का समर्थन मांगे पूरी ना होने पर धरना/प्रदर्शन की चेतावनी

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने गांधी आश्रम के सेवा निवृत कर्मचारियों द्वारा विगत 5 जनवरी 2022 से गांधी आश्रम गेट पर लगातार लगाए जा रहे धरने का समर्थन करते हुऐ धरना स्थल पर जाकर एक दिवसीय भूँख हड़ताल की तथा अपनी मांगों  को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा । जानकारी के अनुसार संबोधित ज्ञापन में 185 सेवा निवृत कर्मचारियों का 6 करोड़ ₹ बकाया वेतन, 6 करोड़ ₹ ग्रेच्युटी व 12 करोड़ रूपया भविष्य निधि का तत्काल दिलाने, क्षेत्रीय पेशगी का नाम पुन भविष्य निधि करने व ब्याज 4.50% से पुन 7.25% करने, आर. सी. की शेष रकम का भुगतान तत्काल करने, सेवानिवृत रखे गए 5 लाइफ मेंबरो को तत्काल हटाने, सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी कर उनका पैसा हड़पने के मामले में आरोपियों पर मुकद्दमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की तथा एक सप्ताह में कार्यवाही न होने पर शिवसेना द्वारा जिलाधिकारी व कमिश्नर कार्यालय पर धरना/ प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई ।   भूंख हड़ताल पर बैठने वालों ...

सामाजिक संस्था ने की आर्थिक मदद, राशन भी कराया मुहैया - Press India 24

Image
बावन,हरदोई । विकास क्षेत्र में सामाजिक संस्था ' सरहद से समाज तक ' ने गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीले करने में आर्थिक मदद की साथ ही राशन भी उपलब्ध कराया।   आपको बता दें कि समाजहित में कार्यरत संस्था ' सरहद से समाज तक ' ने ऐजा क्षेत्र में एक गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीले करवाने में आर्थिक मदद की व राशन भी मुहैया कराया।   संस्था के संस्थापक राहुल सिंह फौजी ने कहा कि हमारी संस्था का मिशन समाजसेवा है जिसके लिए हम समाज के उन जरुरतमंदों की मदद करते रहेंगे जिनको हमारी संस्था से उम्मीद है।   इस मौके पर अतुल सिंह , समाजसेवी अंकित सिंह परमार , आदर्श सिंह, राजवीर सिंह व डॉ आर. के सिंह मौजूद रहे।     राशन मुहैया कराते संस्था संस्थापक राहुल सिंह फौजी व अन्य । 

MP News : कर्मवीर विद्यापीठ में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के सामाजिक विचार’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित - Press India 24

Image
खंडवा / म.प्र ।  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के विस्तार परिसर खंडवा स्थित कर्मवीर विद्यापीठ में डॉ. बी.आर अम्बेडकर जयंती समारोह के अंतर्गत आज ‘डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के सामाजिक विचार’ विषय पर विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के आरंभ में मां सरस्वती और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात् आयोजन  के संयोजक मनोज निवारिया ने  विषय का परिचय प्रस्तुत किया। इसके बाद बतौर निर्णायक वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिन्हा व आसिफ सिद्दीकी ने विमर्श में सहभागिता कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा त्रिपाठी, कनक पारकी, प्रिया कुमारी, सुजिता यादव, पूजा विश्वकर्मा, मोनिका, प्रणव कुमार, गौरव धनवारिया, मनीष कुमार, कुलमीत बग्गा, गणेश पासे, कमलेश सोनार, अखिलेश यादव, हर्षा परदेशी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस आयोजन  में डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेन्ट्री भी विद्यार्थियों को दिखाई गई। साथ ही ओ पी चौरे ने भी डॉ. अम्बेडकर के समाज को प्रदान की गई उपलब्धियों को संजोकर रखने की बात कही व विद्या...

प्रो. संजय द्विवेदी को 'पीआरएसआई लीडरशिप अवॉर्ड'

Image
नई दिल्ली ।  भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 'पीआरएसआई लीडरशिप अवॉर्ड 2021' से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन की अध्यक्ष सुश्री एत्सुको सुगिहारा एवं आयरलैंड में भारत के राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रो. द्विवेदी को यह सम्मान दिया। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक भी उपस्थित थे। प्रो. संजय द्विवेदी देश के प्रख्यात पत्रकार, मीडिया प्राध्यापक, अकादमिक प्रबंधक एवं संचार विशेषज्ञ हैं। डेढ़ दशक से अधिक के अपने पत्रकारिता करियर के दौरान वह विभिन्न मीडिया संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। प्रो. द्विवेदी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के प्रभारी कुलपति भी रहे हैं। वह कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में पत्रकारिता विभाग के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रो. द्विवेदी वर्तमान में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे की सोसायटी एवं गवर्निंग काउ...

संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल ने किया तुलसी व गंगाजल वितरण

Image
भजनपुरा के बी-ब्लॉक स्थित रविदास मंदिर में रविदास जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री भुवनेश सिंघल ने सभी लोगों को पवित्र तुलसी का पौधा व गंगाजल वितरित किया तथा बच्चों को चॉकलेट व टॉफी वितरित की।  सिंघल ने बताया कि गुरू रविदास का जीवन धर्मनिष्ठ समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहा था। वो सारे संसार में भगवतभक्त और आध्यात्मिक गुरू के रूप में आस्था के केन्द्र हैं। 1433 में जन्में गुरू रविदास ने विदेशी आक्रांताओं के अत्याचार से भयभीत समाज को एकजुट किया। उन्होने जात-पात जैसी कुरिती को दूर करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका एक दोहा कि ‘जाति जाति में जाति है जो केतन के पात, दास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात’। वहीं सिंघल ने यह भी कहा कि हमें गुरू रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों को समाज में एकजुट रहने का और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संकल्प लेना चाहिए, और इसी लक्ष्य से हमने आज उनकी जयंती पर सर्वसमाज के लोगों को हिन्दु धर्म में अत्यंत पवित्र व औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी का पौधा व गंगाजल का वितरण करीब 300 लोगों को किया।  वहीं ब...

मुरादाबाद -डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने पंजाब प्रमुख योगराज शर्मा व सौरव गुप्ता का मुरादाबाद आगमन पर किया भव्य स्वागत

Image
खबर के अनुसार कल जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने पंजाब प्रदेश के राज्य प्रमुख मा.योगराज शर्मा जी व आई.टी सेल के राज्य प्रमुख मा.सौरव गुप्ता जी का मुरादाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया तथा मुरादाबाद शहर की प्रसिद्ध पीतल की मूर्ति व नववर्ष की डायरी भेंट की  पंजाब प्रान्त के राज्य प्रमुख मा. योगराज शर्मा जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए मीडिया को बताया कि भाजपा ने हमेशा धार्मिक मुद्दों को उठाया है  भाजपा नेता डीबेट में इसके आलावा एक मिनट भी नहीं बोल पायेंगे यही नही उन्होंने कहा कि भाजपा के शाशन काल में देश को मंहगाई, बेरोजगारी, बीमारी, भुखमरी मिली है इस बार उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठी है !  इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्षा ठा.मंजू राठौर, वरिष्ठ जिला उपप्रमुख बाबा कुशल सिंह, व्यापार सेना जिला प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष बबीता सैनी, लाला रामोतार सागर, जिला सचिव सनी धवन, युवा जिला सचिव अशोक यादव आदि मौजूद रहे !

Big News HARDOI : सरहद से समाज तक संस्था ने दी शहीदों (Martyrs)को श्रद्धांजलि - Press India 24

Image
Hardoi News : गुरुवार को सामाजिक संगठन ( Social Organization)  सरहद से समाज तक ने शहर  के सोल्जर बोर्ड   चौराहे पर अमर जवान स्तंभ ( Amar Jawan Piller)  पर अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में गश्त के दौरान हिमस्खलन में सेना ( Militery)  के 7 जवान शहीद (Martyrs)  हो गए सभी शहीद जवानों को संस्था द्वारा नम आंखों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि (Homage to)  दी  .  संस्था के संस्थापक (Founded by)  राहुल सिंह फौजी ने कहा कि धन्य है वह मां (Mothers)  जिसने ऐसे वीरों को जन्म दिया जो देश की रक्षा (Defense)  के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर  (Sacrificing Life)  कर देते हैं .   हमें अपने देश (Our Country)  और अपने सैनिकों (Soldiers)  पर गर्व ( Proud ) हैै .   संस्था के सचिव (Secretary)  समाजसेवी (Social Worker)  अंकित सिंह परमार ने कहा कि देश (Country)  का हर एक युवा  ( Youths)  भारत मां की रक्षा के लिए हमेशा तैयार (Always Ready)  है .  वीर जवानों ने देश के लिए अपना ...