संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल ने किया तुलसी व गंगाजल वितरण

भजनपुरा के बी-ब्लॉक स्थित रविदास मंदिर में रविदास जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री भुवनेश सिंघल ने सभी लोगों को पवित्र तुलसी का पौधा व गंगाजल वितरित किया तथा बच्चों को चॉकलेट व टॉफी वितरित की। 
सिंघल ने बताया कि गुरू रविदास का जीवन धर्मनिष्ठ समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहा था। वो सारे संसार में भगवतभक्त और आध्यात्मिक गुरू के रूप में आस्था के केन्द्र हैं। 1433 में जन्में गुरू रविदास ने विदेशी आक्रांताओं के अत्याचार से भयभीत समाज को एकजुट किया। उन्होने जात-पात जैसी कुरिती को दूर करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका एक दोहा कि ‘जाति जाति में जाति है जो केतन के पात, दास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात’। वहीं सिंघल ने यह भी कहा कि हमें गुरू रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों को समाज में एकजुट रहने का और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संकल्प लेना चाहिए, और इसी लक्ष्य से हमने आज उनकी जयंती पर सर्वसमाज के लोगों को हिन्दु धर्म में अत्यंत पवित्र व औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी का पौधा व गंगाजल का वितरण करीब 300 लोगों को किया। 
वहीं बच्चों को गुरू रविदास के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें चॉकलेट व टॉफी बांटकर इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी सहित पूरा देश आज रविदास जयंती को पूरे धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजसिंह रज्जू, राकेश चावला, विपिन कुमार, अमर झा, सरदार गुरविंदर सिंह व वैभव सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था