सामाजिक संस्था ने की आर्थिक मदद, राशन भी कराया मुहैया - Press India 24

बावन,हरदोई । विकास क्षेत्र में सामाजिक संस्था 'सरहद से समाज तक' ने गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीले करने में आर्थिक मदद की साथ ही राशन भी उपलब्ध कराया। 
 आपको बता दें कि समाजहित में कार्यरत संस्था 'सरहद से समाज तक' ने ऐजा क्षेत्र में एक गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीले करवाने में आर्थिक मदद की व राशन भी मुहैया कराया। 
 संस्था के संस्थापक राहुल सिंह फौजी ने कहा कि हमारी संस्था का मिशन समाजसेवा है जिसके लिए हम समाज के उन जरुरतमंदों की मदद करते रहेंगे जिनको हमारी संस्था से उम्मीद है। 
 इस मौके पर अतुल सिंह, समाजसेवी अंकित सिंह परमार, आदर्श सिंह, राजवीर सिंह व डॉ आर. के सिंह मौजूद रहे। 


   राशन मुहैया कराते संस्था संस्थापक राहुल सिंह फौजी व अन्य । 















Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन