Posts

प्रो. संजय द्विवेदी को 'पीआरएसआई लीडरशिप अवॉर्ड'

Image
नई दिल्ली ।  भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 'पीआरएसआई लीडरशिप अवॉर्ड 2021' से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन की अध्यक्ष सुश्री एत्सुको सुगिहारा एवं आयरलैंड में भारत के राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रो. द्विवेदी को यह सम्मान दिया। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक भी उपस्थित थे। प्रो. संजय द्विवेदी देश के प्रख्यात पत्रकार, मीडिया प्राध्यापक, अकादमिक प्रबंधक एवं संचार विशेषज्ञ हैं। डेढ़ दशक से अधिक के अपने पत्रकारिता करियर के दौरान वह विभिन्न मीडिया संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। प्रो. द्विवेदी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के प्रभारी कुलपति भी रहे हैं। वह कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में पत्रकारिता विभाग के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रो. द्विवेदी वर्तमान में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे की सोसायटी एवं गवर्निंग काउ...

संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल ने किया तुलसी व गंगाजल वितरण

Image
भजनपुरा के बी-ब्लॉक स्थित रविदास मंदिर में रविदास जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री भुवनेश सिंघल ने सभी लोगों को पवित्र तुलसी का पौधा व गंगाजल वितरित किया तथा बच्चों को चॉकलेट व टॉफी वितरित की।  सिंघल ने बताया कि गुरू रविदास का जीवन धर्मनिष्ठ समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहा था। वो सारे संसार में भगवतभक्त और आध्यात्मिक गुरू के रूप में आस्था के केन्द्र हैं। 1433 में जन्में गुरू रविदास ने विदेशी आक्रांताओं के अत्याचार से भयभीत समाज को एकजुट किया। उन्होने जात-पात जैसी कुरिती को दूर करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका एक दोहा कि ‘जाति जाति में जाति है जो केतन के पात, दास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात’। वहीं सिंघल ने यह भी कहा कि हमें गुरू रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों को समाज में एकजुट रहने का और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संकल्प लेना चाहिए, और इसी लक्ष्य से हमने आज उनकी जयंती पर सर्वसमाज के लोगों को हिन्दु धर्म में अत्यंत पवित्र व औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी का पौधा व गंगाजल का वितरण करीब 300 लोगों को किया।  वहीं ब...

मुरादाबाद -डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने पंजाब प्रमुख योगराज शर्मा व सौरव गुप्ता का मुरादाबाद आगमन पर किया भव्य स्वागत

Image
खबर के अनुसार कल जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने पंजाब प्रदेश के राज्य प्रमुख मा.योगराज शर्मा जी व आई.टी सेल के राज्य प्रमुख मा.सौरव गुप्ता जी का मुरादाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया तथा मुरादाबाद शहर की प्रसिद्ध पीतल की मूर्ति व नववर्ष की डायरी भेंट की  पंजाब प्रान्त के राज्य प्रमुख मा. योगराज शर्मा जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए मीडिया को बताया कि भाजपा ने हमेशा धार्मिक मुद्दों को उठाया है  भाजपा नेता डीबेट में इसके आलावा एक मिनट भी नहीं बोल पायेंगे यही नही उन्होंने कहा कि भाजपा के शाशन काल में देश को मंहगाई, बेरोजगारी, बीमारी, भुखमरी मिली है इस बार उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठी है !  इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्षा ठा.मंजू राठौर, वरिष्ठ जिला उपप्रमुख बाबा कुशल सिंह, व्यापार सेना जिला प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष बबीता सैनी, लाला रामोतार सागर, जिला सचिव सनी धवन, युवा जिला सचिव अशोक यादव आदि मौजूद रहे !

Big News HARDOI : सरहद से समाज तक संस्था ने दी शहीदों (Martyrs)को श्रद्धांजलि - Press India 24

Image
Hardoi News : गुरुवार को सामाजिक संगठन ( Social Organization)  सरहद से समाज तक ने शहर  के सोल्जर बोर्ड   चौराहे पर अमर जवान स्तंभ ( Amar Jawan Piller)  पर अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में गश्त के दौरान हिमस्खलन में सेना ( Militery)  के 7 जवान शहीद (Martyrs)  हो गए सभी शहीद जवानों को संस्था द्वारा नम आंखों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि (Homage to)  दी  .  संस्था के संस्थापक (Founded by)  राहुल सिंह फौजी ने कहा कि धन्य है वह मां (Mothers)  जिसने ऐसे वीरों को जन्म दिया जो देश की रक्षा (Defense)  के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर  (Sacrificing Life)  कर देते हैं .   हमें अपने देश (Our Country)  और अपने सैनिकों (Soldiers)  पर गर्व ( Proud ) हैै .   संस्था के सचिव (Secretary)  समाजसेवी (Social Worker)  अंकित सिंह परमार ने कहा कि देश (Country)  का हर एक युवा  ( Youths)  भारत मां की रक्षा के लिए हमेशा तैयार (Always Ready)  है .  वीर जवानों ने देश के लिए अपना ...

बाला साहेब ठाकरे की 96वीं जयंती पर शिवसेना ने किया माल्यार्पण तथा बांटे कंबल ।

Image
मुरादाबाद यूपी- खबर के अनुसार आज शिवसैनिकों ने जिला कार्यालय गायत्री नगर लाइनपार मुरादाबाद में हिन्दू ह्रदय सम्राट शिवसेना संस्थापक श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे जी की 96वीं जयंती के शुभ अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए तथा गरीबों को 251 कंबल वितरित किए ! इस अवसर पर जिला प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि पूरी दुनिया में बाला साहेब ठाकरे जी हिंदुओं के ऐसे पहले नेता थे जो जीवन पर्यन्त तक हिंदुओं की अस्मिता व सम्मान हेतु लड़ते रहे,यदि पूरी दुनिया में हिंदू कहीं सताया जाता था तो वह हिंदुस्तान में बाला साहेब ठाकरे जी की तरफ आशा भरी नजरों से देखता था,बाला साहेब ठाकरे जी पूरी दुनिया के युवाओं के रोल माडल हैं,आज के युवाओं को उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यक्ता है !  इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्षा ठा.मंजू राठौर, युवा जिला प्रमुख अंकित ठाकुर, किसान सेना जिला प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अनुसूचित सेना जिला प्रमुख प्रमोद सागर, वरिष्ठ जिला उप प्रमुख बाबा कुशल सिंह, वरिष्ठ जिला महासचिव रामचंद्र मेहरा, वरिष्ठ जिला कोषाध्यक्ष बबिता सैनी, व...

जलवंशी समाज के उम्मीदवार को टिकट न मिलने से नाराज सर्वसमाज एकता दल करेगा सपा के समर्थन पर विचार-जयपाल सिंह कश्यप

Image
बरेली यूपी - सर्वसमाज एकता दल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप की नाराजगी सामने आई  है और ये नाराजगी समाजवादी पार्टी कर लिए है उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी ने जलवंशी समाज के उम्मीद वार को टिकट नही दिया है  इसके बाद से ही सर्वसमाज एकता दल में रोष का माहौल है तथा समाजवादी पार्टी के इस रवैये के बाद अब सर्वसमाज एकता दल राष्ट्रीय स्तर की बैठक में इस मुद्दे को उठाएगा तथा इस मामले में फैसला लिया जाएगा कि आगे समाजवादी पार्टी का समर्थन करना है या नही । हालांकि सर्वसमाज एकता दल शुरू से ही समाजवादी पार्टी का समर्थक रहा है लेकिन ये समर्थन समाज के हित तथा अधिकारों की रक्षा के आधार पर था जो अब कही ना कही बिखरता हुआ दिखाई दे रहा है । इससे पहले ज्ञानेंद्र निषाद भी समाजवादी से दूरी बना चुके है । अब जयपाल कश्यप द्वारा इस मामले को उठाये जाने पर समाजवादी पार्टी की क्या प्रतिक्रिया होने वाली है ये तो समय बताएगा । लेकिन इस खबर ने जलवंशी समाज को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है कि उसका सच्चा हितैषी कौन है । कहाँ जाना चाहिए किसका साथ देना चाहिए । 

बालासाहब ठाकरे की जयंती के अवसर पर कल कंबल वितरण करेगी मुरादाबाद शिवसेना - डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा

Image
मुरादाबाद यूपी - मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 23 जनवरी को 2022 को भारत के प्रखर राजनेता स्व.बाला साहब ठाकरे जयंती के अवसर पर मुरादाबाद शिवसेना जिला कार्यालय लाइन पार गायत्री नगर में सुबह 10 बजे कंबल वितरण का आयोजन किया जाएगा । डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सभी शिवसैनिकों को मौके पर उपस्थित रहने का आवाहन किया है । आपको बताते चलें कि "बाल ठाकरे" के पूरा नाम "बाल केशव ठाकरे" था तथा इन्हें बाला साहब ठाकरे के नाम से भी जाना जाता था । यही नही इनके समर्थक इन्हें "हिंदू हृदय सम्राट" के नाम से भी पुकारते है । बालासाहब ठाकरे हिंदू वादी विचारधारा के लिए जाने जाते थे जानकारी के अनुसार इन्होंने सन 1966 में शिवसेना नाम के प्रखर हिंदू संगठन की स्थापना की । बाला साहब के समय मे शिवसेना का बोलबाला था । तथा शिवसेना को हिंदूवादी विचार धारा वाले संगठनों में प्रमुखता से जाना जाता था इसके बाद आज ये संगठन भारत में एक अलग राजनैतिक पहचान बना चुका है ।  जानकारी के अनुसार बाला साहब ठाकरे ने 1960 में अपना स्वतंत्र ...