बालासाहब ठाकरे की जयंती के अवसर पर कल कंबल वितरण करेगी मुरादाबाद शिवसेना - डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा

मुरादाबाद यूपी - मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 23 जनवरी को 2022 को भारत के प्रखर राजनेता स्व.बाला साहब ठाकरे जयंती के अवसर पर मुरादाबाद शिवसेना जिला कार्यालय लाइन पार गायत्री नगर में सुबह 10 बजे कंबल वितरण का आयोजन किया जाएगा ।
डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सभी शिवसैनिकों को मौके पर उपस्थित रहने का आवाहन किया है ।
आपको बताते चलें कि "बाल ठाकरे" के पूरा नाम "बाल केशव ठाकरे" था तथा इन्हें बाला साहब ठाकरे के नाम से भी जाना जाता था । यही नही इनके समर्थक इन्हें "हिंदू हृदय सम्राट" के नाम से भी पुकारते है । बालासाहब ठाकरे हिंदू वादी विचारधारा के लिए जाने जाते थे जानकारी के अनुसार इन्होंने सन 1966 में शिवसेना नाम के प्रखर हिंदू संगठन की स्थापना की । बाला साहब के समय मे शिवसेना का बोलबाला था । तथा शिवसेना को हिंदूवादी विचार धारा वाले संगठनों में प्रमुखता से जाना जाता था इसके बाद आज ये संगठन भारत में एक अलग राजनैतिक पहचान बना चुका है । 
जानकारी के अनुसार बाला साहब ठाकरे ने 1960 में अपना स्वतंत्र अखबार "मार्मिक"  निकाला इसके अलावा बाला साहब ठाकरे ने मराठी भाषा मे "सामना"  नामक समाचार पत्र भी चलाया जो आज भी शिवसेना का मुखपत्र माना जाता है । 
बालासाहब ठाकरे के पुत्र उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र में शिवसेना से मुख्यमंत्री है । वहां शिवसेना की सरकार है । इसके अलावा देश मे शिवसेना का अपना अलग वर्चस्व है। तथा कई राज्यो में  शिवसेना अपने वजूद में है । 

■ उपरोक्त जानकारी internet  द्वारा प्राप्त की गई है । त्रुटि सम्भव हो सकती है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र