Posts

कोरोना पीड़ितों व उनके परिजनों के लिए राष्ट्रीय कवि भुवनेश सिंघल द्वारा लगाया गया सहायता शिविर

Image
दिल्ली - भजनपुरा मैन मार्किट में कोरोना पीड़ितों व उनके परिजनों की सहायता के लिये कल 12 मई को  सेवा शिविर लगाया गया । इस शिविर का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता व अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश सिंघल के किया। इस शिविर में ऑक्सीजन गैस, भाप की मशीन, आयुर्वेदिक काढ़ा, मास्क, जूस व दूध का निशुल्क वितरण 300 से अधिक परिवारों को किया गया।  भुवनेश सिंघल ने बताया कि इस सेवा कार्य की प्रेरणा उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा नेता श्याम जाजू, क्षेत्र के सांसद श्री मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर, जिलाध्यक्ष मोहन गोयल, रोशन कंसल व अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग से मिली है। इन्हीं के मार्गदर्शन में हमारी टीम के नवीन तायल, नीरज गुप्ता, मनोज सिंघल, दीपक गर्ग आदि मिलकर ये सेवा कार्य विगत बीस दिनों से कर रहे हैं और आगे भी हालात सुधरने तक करते रहेंगे।  इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्र के विधायक व दिल्ली विधानसभा में मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष अजय महावर ने उपस्थित होकर जरूरतमंदों को ऑक्सिजन गैस के सिलेंडर भेंट किये व अन्य सभी सामा...

पंजाबी बाग महिला मंडल (पंजी. ) संस्था की तरफ से की जा रही है पीड़ितों की मदद

Image
इस संकट काल में मानव ही मानव की मदद के लिए आगे आए : मीना गुप्ता, संस्थापक अध्यक्षा करोना संक्रमित मरीजों व उनके परिवारों के लिए रोजाना सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच, रात का डिनर उनके घरों में भेजा जा रहा है महिला मंडल पंजाबी बाग की तरफ से दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था निशुल्क की गई है गरीब लोगों को स्ट्रीमर व  N 95 मस्क बांटे जा रहे हैं संपूर्ण भारत में  करोना  महामारी की वजह से विकट परिस्थितियों में जब चारों और लोग परेशान हैं, ऐसे संकट काल में महिला मंडल पंजाबी बाग जरूरतमंद एवं गरीबों की सहायता के लिए भोजन के पैकेट, N 95 मस्क, स्ट्रीमर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बांटकर मदद कर रहा है । महिला मंडल पंजाबी बाग (पंजी.) की कोर कमेटी, सलाहकार समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभी सदस्यों ने तन मन धन से इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया है। संस्था की संस्थापक अध्यक्षा  मीना गुप्ता ने इस पुण्य कार्य के लिए सभी का दिल से सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। और कहां है कि आप सब के बिना यह कार्य संपन्न होना संभव नहीं था  इसके लिए मैं पुनः सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद...

(कुछ अच्छा करो ना) समूह की पहल आपदा में परेशान लोगो की मदद के लिए मिला लोगो का साथ

Image
“ कुछ अच्छा करो ना " समूह रोटरी क्लब के साथ जुड़ा, और इस  कोविड संकट के दौरान लोगों से अनुरोध कर रहा है  कि दिल खोल कर दूसरों की मदद करे और प्लाज़्मा देने के सक्षम लोग आगे आए !! देश की राजधानी दिल्ली में कोविड के संकट से निपटने के लिए बहुत से लोग सहायता के लिए आगे आये  हैं और वे लोग जैसा कि  दिल्ली के बारे में कहा जाता है दिल्ली दिलवालों की कहावत को सार्थक बना रहे हैं ! लोग तन मन धन से सहायता के लिए खुलकर सामने आये हैं !दिल्ली का  ही एक ऐसा उदाहरण है, जहाँ चार दोस्तों का  एक समूह जो इस संकट के  दौरान लोगों की मदद के लिए भरसक प्रयास कर रहा है ! "कुछ अच्छा करोना "  (डू समथिंग गुड) एक ऐसा समूह है जिसका गठन  कोविड संकट के दौरान दिल्ली / एनसीआर में हुआ ! जिसके संस्थापक हरप्रीत के. गुप्ता (उद्यमी ), नताशा भसीन कुकरेजा (शैमैनिक हीलर), कनिका गुप्ता (बिजनेस एनालिस्ट @ थॉटवर्क्स), अर्चित  गोयल (बिजनेस स्ट्रैटेजिस्ट @ गूगल)  कहते हैं कि जब हमने  देखा हमारे  आस पास बहुत से लोग मदद पाने के लिए जूझ रहें हैं! ऐसे में अफवाहों के बढ़ते प्रस...

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, कई मवेशी जले - Press India 24

Image
बावन, हरदोई  । वि. क्षेत्र के एक गाँव में बनी झोपडी़ में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखा जरूरी सामान व  कुछ मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई ।   वि. क्षेत्र के ऐजा निवासी सोनेलाल श्रीवास्तव की बनी झोपडी में दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जरूरी सामान व चार मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जिसमें एक बछड़ा सहित तीन बकरियाँ शामिल हैं । पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया लेकिन झोपडी़ में बंधे मवेशी आग का शिकार हो गये ।   बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी तब सोनेलाल अपनी पत्नी सहित किसी जरुरी कार्य से बाहर थे । घर में एक 17 वर्षीय छोटी बेटी मौजूद थी जिसके शोर करने पर पडोसियो ने आग पर किसी तरह से काबू पाया । बेटी का रो- रो कर बुरा हाल है फिलहाल अभी तक आग का पता नहीं चल सका है ।

' अंधभक्त की अभिलाषा '

Image
अंधभक्त की अभिलाषा मां हाथों मे ''कमल'' थमा दो अंधभक्त बन जाऊंगा रात-दिना और 24 घंटे मोदी-मोदी चिल्लाऊंगा राष्ट्रवाद पर बहस करूंगा संविधान तहस-नहस करूंगा नहीं रोजगार पर बात करूंगा बस धर्मवाद, जात-पात करूँगा मुझको भी तुम, नेता बना दो मैं भी मोर नचाऊंगा रात दिना और 24 घंटे मोदी-मोदी चिल्लाऊंगा डार्विन थ्योरी गलत कहूंगा विज्ञानवाद को नहीं सहूंगा कुतर्क की भटटी में तपा करूंगा हर-हर मोदी जपा करूंगा मुझको प्रवक्ता बनवा दो मुददों से भटकाऊंगा रात-दिना और 24 घंटे मोदी-मोदी चिल्लाऊंगा विपक्षी दलों को लाचार कहूंगा आंदोलनकारियों को गददार कहूंगा सरकार से जो भी सवाल करेगा उसे पाकिस्तान का यार कहूंगा मुझको चौकीदार बना दो हाहाकार मचाऊंगा रात दिना और 24 घंटे मोदी मोदी चिल्लाऊंगा नेहरू जी से सवाल करूँगा हिन्दू-मुस्लिम पे बवाल करूँगा कभी किसी की नहीं सुनूंगा जो आका कहेंगे वही करूँगा मुझको 56 इंची बना दो आंखे लाल दिखाऊंगा  रात दिना और 24 घण्टे मोदी मोदी चिल्लाऊंगा -                               मनीष अहिरवार     ...

विश्व स्वास्थ्य दिवस- भारत अन्य देशों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा

Image
वैदिक प्रभात फाउंडेशन ने ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल ऑफ इंडिया (जीटीटीसीआई) के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक पैनल चर्चा की: 7 मई 2021 को ललित होटल, नई दिल्ली में "महामारी के दौरान भारत की भूमिका" । जीटीटीसीआई के संस्थापक गौरव गुप्ता ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत कैसे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ। हर्षवर्धन गोयल के गतिशील नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का नेतृत्व कर रहा है। पैनल चर्चा के मुख्य अतिथि श्री सुजीत कुमार (उड़ीसा से संसद के माननीय सदस्य) थे जिन्होंने महामारी के दौरान भारत की भूमिका का सम्मान किया। पैनल चर्चा में महामहिम डॉ। रियाद कामेल अब्बास (सीरियाई अरब गणराज्य के राजदूत), महामहिम श्री केएल गंजू (कोमोरोस के हॉनी कौंसल जनरल), श्री अर्नेस्ट नाना अदजेई (घाना उच्चायोग के व्यापार आयुक्त), डू थांग हैई (वियतनाम दूतावास के डीसीएम), श्री कुलीबली डी हेर्वे (बुर्किना फासो के राजनयिक), डॉ डीआर कार्तिकेयन (सीबीआई के पूर्व निदेशक), श्रीमती। मृणालिनी श्रीवास्...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपंन,संगठन में नए सदस्य शामिल - Press India 24

Image
• गौरव पूर्ण कार्य है पत्रकारिता : अभय शंकर गौड़।  • पूरे जनपद में चलाया जायेगा सदस्यता अभियान: अखिलेश सिंह।  हरदोई।   उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नव नियुक्त जिला संयोजक अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में , जहां सदस्यता अभियान में पत्रकारों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। वही पत्रकारों को पत्रकारिता आयाम एवं मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक श्री सिंह का सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।   ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के सभागार में आहूत सदस्यता अभियान में सदर तहसील हरदोई क्षेत्र के दो सैकड़ा पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की। सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक टडियावा, हरियावाँ, अहिरोरी,  सुरसा के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने बड़े ही उत्साह के साथ सदस्यता अभियान में भागीदारी की।  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़ ने पत्रकारों में जोश एवं उत्साह का संचार भरते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी आज का पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन...