पंजाबी बाग महिला मंडल (पंजी. ) संस्था की तरफ से की जा रही है पीड़ितों की मदद


इस संकट काल में मानव ही मानव की मदद के लिए आगे आए : मीना गुप्ता, संस्थापक अध्यक्षा
करोना संक्रमित मरीजों व उनके परिवारों के लिए रोजाना सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच, रात का डिनर उनके घरों में भेजा जा रहा है

महिला मंडल पंजाबी बाग की तरफ से दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था निशुल्क की गई है

गरीब लोगों को स्ट्रीमर व  N 95 मस्क बांटे जा रहे हैं

संपूर्ण भारत में  करोना  महामारी की वजह से विकट परिस्थितियों में जब चारों और लोग परेशान हैं,
ऐसे संकट काल में महिला मंडल पंजाबी बाग जरूरतमंद एवं गरीबों की सहायता के लिए भोजन के पैकेट, N 95 मस्क, स्ट्रीमर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बांटकर मदद कर रहा है ।

महिला मंडल पंजाबी बाग (पंजी.) की कोर कमेटी, सलाहकार समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभी सदस्यों ने तन मन धन से इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया है।

संस्था की संस्थापक अध्यक्षा  मीना गुप्ता ने इस पुण्य कार्य के लिए सभी का दिल से सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है।
और कहां है कि आप सब के बिना यह कार्य संपन्न होना संभव नहीं था  इसके लिए मैं पुनः सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद करती हूं।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र