संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, कई मवेशी जले - Press India 24


बावन, हरदोई । वि. क्षेत्र के एक गाँव में बनी झोपडी़ में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखा जरूरी सामान व  कुछ मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई । 
 वि. क्षेत्र के ऐजा निवासी सोनेलाल श्रीवास्तव की बनी झोपडी में दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जरूरी सामान व चार मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जिसमें एक बछड़ा सहित तीन बकरियाँ शामिल हैं । पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया लेकिन झोपडी़ में बंधे मवेशी आग का शिकार हो गये । 
 बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी तब सोनेलाल अपनी पत्नी सहित किसी जरुरी कार्य से बाहर थे । घर में एक 17 वर्षीय छोटी बेटी मौजूद थी जिसके शोर करने पर पडोसियो ने आग पर किसी तरह से काबू पाया । बेटी का रो- रो कर बुरा हाल है फिलहाल अभी तक आग का पता नहीं चल सका है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील