Posts

समर्थकों ने विधायक का मनाया जन्मदिन, केक काटकर किया भंडारा - Press India 24

Image
हरदोई ।  गोपामऊ विधानसभा से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के समर्थकों नें केक व भंडारे का आयोजन कर बडी धूमधाम से विधायक का जन्मदिन मनाया ।    बावन  स्थित एस एम कांप्लेक्स परिसर में विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विधायक श्याम प्रकाश ने अपने समर्थकों के साथ केक काटा । साथ ही विशाल भंडार के आयोजन का शुभारंभ भी किया । विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि अगर सच्चे मन और लगन से किसी  जरूरतमंद की सेवा की जाये तो वास्तव में आनंद की अनुभूति होती है ।   इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्र,गिरीश बाजपेयी,विनोद द्विवेदी,लक्ष्मीकांत दीक्षित,जितेंद्र प्रताप,सगीर खाँ,संजय मिश्रा,अंकित यादव,अजीत मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, डॉ अभिषेक शास्त्री, जदुनाथ यादव,रमाकांत यादव,सुनील सिंह,बाबा निर्भय गिरी महराज,धनंजय सिंह,रज्जू राठौर,किसन्ने राठौर,रामबाबू मिश्र,हरिबाबू मिश्रा, प्रमोद कुमार त्रिवेदी आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।       केक काटते भाजपा विधायक श्याम प्रकाश व              ...

भारतीय जनता पार्टी बावन की चुनावी बैठक संपन्न - Press India 24

Image
हरदोई । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव से संबंधित क्षेत्रीय बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र बावन  पर आयोजित की । बैठक में मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पंचायत चुनाव संयोजक राम बहादुर सिंह ने कहा कि विकास खंड की पांचों सीटों पर कार्यकर्ताओं की दम पर भारतीय जनता पार्टी परचम लहराएगी । पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट देगी ।       बैठक में मुख्य रूप से प्रथम वार्ड के संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह , द्वितीय वार्ड के संयोजक मोहम्मद तालिब खान , पंचम वार्ड के संयोजक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह , बूथ अध्यक्ष नीलांशु मिश्रा,आशीष शुक्ला,दिनेश कश्यप,रतेंद्र द्विवेदी,  सेक्टर संयोजक घनश्याम सिंह, अपरबल सिंह,अमर सिंह ,मण्डल महामंत्री राधेश्याम अवस्थी,मण्डल मंत्री रजनीश मिश्रा, नन्हेलाल वर्मा, अनुपम बाजपेई सोनू , जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह,रंजीत सिंह मौजूद रहे । बैठक का संचालन सुनील सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित ने की । बैठक को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष व साथ में मौजूद देश दीपक दीक्षित। 

थल सेना दिवस पर सम्मानित हुए पूर्व सैनिक - Press India 24

Image
हरदोई । युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी कराने व समय - समय पर मार्गदर्शन में तत्पर आदर्श डिफेंस एकेडमी ने शुक्रवार को थल सेना दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया ।   कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक व नेशनल एक्स सर्विस मैन के जिला  कार्डिनेटर राहुल सिंह ने तैयारी में जुटे युवाओं को समय - समय पर मार्गदर्शन करने की बात कही व विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी अंकित सिंह परमार व योगेश विक्रम सिंह ने युवाओं के रगो में जोश भरते हुए सैनिकों के पराक्रम के बारे में जानकारी दी ।  कार्यक्रम का अंत वीर रस कवि अजीत प्रताप सिंह ने सुनाकर किया  ' दुश्मन के फटे वक्ष का होना चश्मदीद है ।  मुझे तो मुल्क हिंदुस्तान पर होना शहीद है ।। '  इस मौके पर रविंद कुमार,सुनील सिंह,केपी सिंह विनीत पाल, प्रशांत पांडे, सुशील कुमार, आशीष पाल, रामजी पाल,व एकेडमी के विद्यार्थी मौजूद रहे ।

कुंभ मेला : रेलवे ने ट्रेनों की दी अनुमति, दौडेंगी दो जोडी ट्रेनें - Press India 24

Image
हरदोई ।  कुंभ मेले को लेकर रेल प्रशासन ने हरिद्वार देहरादून जाने वाली  दो  जोड़ी ट्रेनो के संचालन को 10 जनवरी से शुरू करने की अनुमति दे दी है।   हाल ही में रेलवे बोर्ड द्वारा इन ट्रेनों को चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसके बाद 04265 अप वाराणसी से चलकर देहरादून की ओर जाने वाली जनता एक्सप्रेस 10 जनवरी को वाराणसी से चलकर शाम 06:28 बजे पर हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचेगी वही 04266 डाउन देहरादून से चलकर वाराणसी की ओर जाने वाली जनता एक्सप्रेस 11 जनवरी को देहरादून से चलकर 12 जनवरी कि सुबह 04:17 बजे पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 04229 प्रयाग से चलकर हरिद्वार जाने वाली साप्ताहिक  प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस 10 जनवरी को प्रयाग से चलकर 11 जनवरी की सुबह 06:38 बजे पर हरदोई पहुँचेगी वही 04230 हरिद्वार से चलकर प्रयाग जाने वाली हरिद्वार प्रयाग एक्सप्रेस 11 जनवरी को चलकर उसी दिन रात 11:40 बजे पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुँचेगी। वहीं 03009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश  एक्सप्रेस दैनिक स्पेशल रेलगाड़ी  दिनांक 12 जनवरी से 30 अप्रैल तक हावड़ा से रात्रि 08:05 बजे प्रस्थान ...

कश्यप वशंज सभा ट्रस्ट द्वारा किया गया नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Image
लोनी गाज़ियाबाद यूपी - आप को अवगत कराना चाहता हू  कि आज  भगवान महर्षि कश्यप मंदिर बागराणप वार्ड 30 लोनी मे कश्यप वशंज सभा ट्रस्ट द्वारा *आँखो की जाँच व निशुल्क दवाई का* कैम्प , लगाया गया जहां डा० जितेंद्र सक्सेना द्वारा आँखो का चैकप किया गया और निशुल्क दवाई का वितरण किया गया । जिसमे बागराणप,मुस्तफाबाद, कंचन पार्क ,आदेश नगर,सहित  दर्जनों कालोनियों के सैंकड़ों लोगो ने निशुल्क लाभ उठाया।शिविर मे आँखो की देखभाल करने और समय समय पर चैकप कराने की सलाह दि गई ।क्षेत्रवासियों द्वारा कश्यप वशंज सभा ट्रस्ट की इस तरह की जनहितकारी कोशिशों की सरहाना की और बताया ट्रस्ट द्वारा समय समय पर जनहितैषी कार्य पूर्व मे भी किये जाते रहे है और क्षेत्रवासियों को हमेशा ही ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण और शिक्षा और स्वास्थ्य के जागरूकता कार्यकर्मों द्वारा जागरूक करके लाभ कराया जाता है। इस मौके पर कश्यप वशंज सभा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के  सुक्रमपाल कश्यप,पवन कश्यप,मांगेराम कश्यप, मंदिर प्रबंधक महेश कश्यप,सतबीर कश्यप,अशोक रावत,जयबीर सिंह,राजेंद्र चौहान, महिला प्रदेश अ...

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया ने दी मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि : Press India 24

Image
बरेली ।   लखनऊ के स्थानीय समाचार पत्र के मृतक पत्रकार मुरली मनोहर सरोज व उनकी पत्नी को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया परिवार ने आज सेठ दामोदर पार्क मे श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से मृतक पत्रकार के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  बता दे कि मुरली मनोहर सरोज की पत्नी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी इस दौरान पत्रकार एवं सरोज की धर्मपत्नी की स्थिति नाजुक हो गई थी जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर से दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया था इस दौरान आनन-फानन में मुरली मनोहर सरोज अपनी पत्नी को लेकर रात में ही लखनऊ ट्रामा सेंटर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे और जब वह आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचे इस दौरान उनकी गाड़ी कंटेनर से टकरा गयी इस दौरान गाड़ी ने आग पकड ली।इस हादसे मे कार सवार 5 लोगो की जलकर मौत हो गयी। जिसमे पत्रकार और उनकी पत्नी भी शामिल थे। घटना की जानकारी होते ही पत्रकार जगत मे शोक छा गया।   श्रद्धांजलि अर्पित करते संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ।                    फोटो 1 : प्रेस इ...

बच्चों को स्वेटर वितरित कर मनाया जन्मदिन - Press India 24

Image
हरदोई ।     समाजहित में कार्यरत संस्था जय भोले सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने जरूरतमंद बच्चों को ऊनी कपडे व अन्य वस्तुएं वितरित कर केक काटकर श्री राठौर का अवतरण दिवस मनाया । संस्था की जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि मैं ईश्वर से यही कामना करती हूंँ कि आपका हम सब के साथ सदैव सहयोग बना रहे ताकि हम सब हरदम किसी जरूरतमंद की मदद करते रहें ।   इस मौके पर दिव्यता कुशवाहा, सुमन सिंह व अन्य महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं ।