थल सेना दिवस पर सम्मानित हुए पूर्व सैनिक - Press India 24

हरदोई । युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी कराने व समय - समय पर मार्गदर्शन में तत्पर आदर्श डिफेंस एकेडमी ने शुक्रवार को थल सेना दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया । 
 कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक व नेशनल एक्स सर्विस मैन के जिला  कार्डिनेटर राहुल सिंह ने तैयारी में जुटे युवाओं को समय - समय पर मार्गदर्शन करने की बात कही व विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी अंकित सिंह परमार व योगेश विक्रम सिंह ने युवाओं के रगो में जोश भरते हुए सैनिकों के पराक्रम के बारे में जानकारी दी । 
कार्यक्रम का अंत वीर रस कवि अजीत प्रताप सिंह ने सुनाकर किया 
' दुश्मन के फटे वक्ष का होना चश्मदीद है । 
मुझे तो मुल्क हिंदुस्तान पर होना शहीद है ।। '  इस मौके पर रविंद कुमार,सुनील सिंह,केपी सिंह विनीत पाल, प्रशांत पांडे, सुशील कुमार, आशीष पाल, रामजी पाल,व एकेडमी के विद्यार्थी मौजूद रहे ।







Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील