भारतीय जनता पार्टी बावन की चुनावी बैठक संपन्न - Press India 24

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव से संबंधित क्षेत्रीय बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र बावन पर आयोजित की । बैठक में मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पंचायत चुनाव संयोजक राम बहादुर सिंह ने कहा कि विकास खंड की पांचों सीटों पर कार्यकर्ताओं की दम पर भारतीय जनता पार्टी परचम लहराएगी । पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट देगी ।     
 बैठक में मुख्य रूप से प्रथम वार्ड के संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह , द्वितीय वार्ड के संयोजक मोहम्मद तालिब खान , पंचम वार्ड के संयोजक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह , बूथ अध्यक्ष नीलांशु मिश्रा,आशीष शुक्ला,दिनेश कश्यप,रतेंद्र द्विवेदी, 
सेक्टर संयोजक घनश्याम सिंह, अपरबल सिंह,अमर सिंह ,मण्डल महामंत्री राधेश्याम अवस्थी,मण्डल मंत्री रजनीश मिश्रा, नन्हेलाल वर्मा, अनुपम बाजपेई सोनू , जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह,रंजीत सिंह मौजूद रहे । बैठक का संचालन सुनील सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित ने की ।

बैठक को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष व साथ में मौजूद देश दीपक दीक्षित। 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील