Posts

'समाज' के लिए 'युवा' बने 'मसीहा' , 'जरुरतमंद' को दिया 'रक्त'

Image
हरदोई। शहर के युवाओं ने एक बार फिर सभी को प्रेरित करते हुए समाज में एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है । शहर स्थित कृष्णा नर्सिंग होम में एक डिलीवरी केस ऐसे समय पर आया जिस समय महिला के परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था मोहल्ले की ही एक महिला ने उसे कृष्णा नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।महिला को खून की आवश्यकता हुई तो वहीं के डॉक्टर ने सामाजिक कार्य में आगे रहने वाले अंकित सिंह परमार से तुरंत संपर्क किया जिस पर अंकित की टीम के राहुल सिंह फौजी, नीतेश कुमार सिंह, पवन सिंह गौर, सुजीत सिंह, आमिर मंसूरी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।   डॉक्टर ने बताया महिला को खून की बहुत जरूरत है जितनी जल्दी हो सके रक्त की व्यवस्था करा दीजिये जिस पर टीम के ही सुजीत सिंह ने तुरंत रक्त दिया अगले दिन कोई सुधार ना होने पर एक यूनिट आमिर मंसूरी और एक यूनिट अंकित सिंह परमार ने भी रक्त दिया । इन युवाओं ने खून देकर महिला की जान बचाई साथ ही समाज को एक ऐसा संदेश दिया जिससे सभी प्रभावित हुए और हर जगह उनकी प्रशंसा की जा रही है ।  ये हमेशा मदद को आगे रहते जैसे ही टीम के किसी सदस्य के पास सूचना पहुंचती है पूर...

हिंदी फिल्म - बाबा रामसा पीर शुक्रवार को रिलीज हो गयी, जिसमें जाने-माने अभिनेता ऑशिम खेतरपाल प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं

Image
दिल्ली -  यह फिल्म राजस्थान के महान संत एवं समाज सुधारक बाबा रामदेव या बाबा रामसा पीर के जीवन से प्रेरित है   राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फिल्म – शिरडी साई बाबा के निर्माता, जाने-माने अभिनेता ऑशिम खेतरपाल ने इसमें निर्माता और एक्टर दोनों ही रूपों में अपनी भूमिका निभाई है मौजूदा महामारी के बीच, लंबे इंतजार के बाद थिएटर खुलने पर, राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म बाबा रामसा पीर शुक्रवार को रिलीज हो गयी, जो कि बाबा रामसा पीर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले निर्माता, जा इससे पहले शिरडी साई बाबा नामक फिल्म बना चुके हैं, ने कहा कि यह फिल्म दिवाली से पहले थिएटर में आयी है, जो एक शुभ संकेत है। फिल्म में लीड रोल खुद खेतरपाल ने निभाया है, जबकि उनके विपरीत महिला लीड ग्रेसी सिंह हैं, जिन्हें 2001 में आयी ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान में गौरी का रोल करने के लिए जाना जाता है। यह फिल्म राजस्थान के महान संत और समाज सुधारक के जीवन पर आधारित है। बाबा रामसा पीर को रनुजा के राजा भी कहा जाता है। वह पश्चिमी तट के सबसे चर्चित संत थे, जिन्होंने 14वीं सदी में हिंदू-म...

आत्मनिर्भर बन रहें हैं बाल अपराधी दिल्ली पुलिस और IACT की संयुक्त पहल "SANKALP" के द्वारा

Image
नई दिल्ली।  "एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर" दिल्ली पुलिस की यह मुहीम एक बेहतर कुशल और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। कोरोना महामारी का ये दौर जहाँ क्लास रूम ट्रेनिंग्स पूरी तरह से बंद हो चुकी थी ऐसे समय में बेरोज़गारी से तंग आकर गलत राह की ओर न बढ़े इसलिए वहां इन भटके हुए बच्चों को शिक्षा की राह से जोड़े रखने के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर आया e-learning पोर्टल "SANKALP"। जिसकी शुरुवात Delhi Police ने IACT Education के साथ मिलकर की। जिसका उद्देश्य इन बच्चों को निजी स्थानों से शिक्षा प्रदान करना था। इस पोर्टल के ज़रिये बच्चों ने अपने चयनित कोर्सेज की ट्रेनिंग पूरी की। जहाँ इस e-learning पोर्टल "SANKALP" के माध्यम से बाल अपराधियों को डिजिटल लिटरेसी, कौशल प्रशिक्षण और भी बहुत सारे कोर्सेज प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही इस e-learning पोर्टल को बहुत ही इंटरैक्टिव बनाया गया हैं जिससे की बच्चे इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाये और साथ ही अपने डाउट क्लियर कर पाए 04 नवंबर 2020 को IACT एजुकेशन प्राइवे...

बेटी है वो बेटा नहीं - अंजली

Image
लखनऊ ।  इक्कीसवीं सदीं में भी बेटियां स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं । सरकारें कडे कानून के प्रस्ताव पारित करती हैं । लेकिन व्यवस्था चुरुस्त होने का मन ही नहीं करती । घोर अन्याय से आहत लखनऊ निवासी अंजली ने अपने शब्दों में दिल को स्पर्श करने वाली कविता लिखी है ............  बेटी है वो बेटा नहीं ,  जन्म लिया बिटिया ने , जब मां बोली परियों की रानी,  मेरी बिटिया सबसे प्यारी,  फिर बचपन की आई बहार, खेल- खिलौने- गुड्डा- गुड़िया , ये सब हैं बस एक त्यौहार , बेटी है वो बेटा नहीं ..........  बचपन बीता आया योवन , बदले कपड़े , बदला मौसम , दुनिया,समाज का पहरा हो गया, बेटी हो गई बस लाचार , बेटी है वो बेटा नहीं............  ना आजादी ना सपने हो , ना हो उड़ने के लिए खुला आसमान,  सिमट गई दुनिया बेटी की , बिटिया हो गई बस लाचार , बेटी है वो बेटा नहीं.............  कभी अंत हो गया कोख में , कभी हैवानियत की हो गई शिकार , कभी जली दहेज की खातिर,  आखिर क्यों है ये अत्याचार , बेटी है वो बेटा नहीं.............  बदली दुनिया,बदला समाज,  बदल गई हरेक तस्...

विजयदशमी के सुअवसर पर तुरैहा कश्यप विकास समिति ने किया शस्त्र पूजन

Image
मुरादाबाद यूपी - आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर "तुरैहा कश्यप विकास समिति उत्तर प्रदेश" के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क सिविल लाइन मुरादाबाद में शस्त्र पूजन किया गया जैसा कि हम जानते है विजय दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है आज देश भर में विजयदशमी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है शस्त्र पूजन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर दयाल तुरैहा ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह चारों ओर से दुश्मन देश भारत पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं हमारे देश के नागरिक व सीमाएं सुरक्षित नहीं है हालांकि हमारा देश हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है लेकिन फिर भी भारत सरकार को चाहिए कि अपने देश के नागरिक व सीमाओं की रक्षा हेतु अधिक से अधिक शस्त्र भंडारण करने चाहिए "तुरैहा कश्यप विकास समिति" के पदाधिकारी भारत सरकार से सैन्य बल मजबूत व शस्त्र भंडारण की मांग करते हैं  रिपोर्ट:- प्रदीप कुमार कश्यप प्रेस प्रवक्ता तुरेहा, कश्यप विकास समिति उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र-9690916390,7906435921

दिव्यांजलि योगपीठ देशभर में लगाएगा एक लाख पौधे

Image
दिव्यांजलि योगपीठ देशभर में लगाएगा एक लाख पौधे  — कार्यक्रम की शुरुआत गुरुग्राम के सेक्टर 23 से की  — वृक्ष बनकर यह पौधे करेंगे पर्यावरण संरक्षण  गुरुग्राम : हरिद्वार के दिव्यांजलि योगपीठ ने देश के विभिन्न हिस्सों में एक लाख से भी अधिक पौधरोपण करने का निर्णय किया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत इसी गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर 23 से की गई। इस मौके पर 20 पौधे लगाए गए। पौधरोपण के इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य ​अतिथि के तौर पर दिव्यांजलि योगपीठ के संस्थापक पूज्य देवर्षिजी महाराज, वक्फ काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य रईस खान पाठन, गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के अतिरिक्त निजी सचिव जीएल यादव, दिल्ली विकास प्राधिकरण के निदेशक वीरेंद्र सिंह तोमर, गुड़गांव के स्थानीय समाजसेवी प्रदीप (पदम), मां कमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन कुंवर जोगिन्दर सिंह चौहान, देवर्षि महाराज के सलाहकार निर्मल जैन के अलावा दिल्ली और हरियाणा की कई अन्य चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया।  पौधरोपण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जोगिन्दर सिंह ने बताया कि...

-बुजुर्गा बाबा का ढाबायुवाओं के लिये प्रेरणा-रजनीश गोयनका

Image
दिल्ली -बुजुर्ग बाबा का ढाबा युवाओं के लिये प्रेरणा-रजनीश गोयनका विगत दिनो 84 वर्षिय  बाबा के ढाबे के बाबा कान्ता प्रसाद इस उम्र मे अपनी उधमिता, लगन व हिम्मत के कारण रातो रात पूरे देश मे सुर्खियों मे छा गये।   एम एस एम ई डेवलपमेंट फोरम व लधु उधमी मोर्चा के  चेयरमैन रजनीश गोयनका जी अपनी टीम के साथ उनको उत्साहित व सहयोग करने के लिये उनके डाबे पर पहुंचे। आज वो बेरोजगार व नौकरियां मांगने वाले युवाओं के लिये एक रोल माडल व प्रेरणा स्रोत बन कर सामने आए हैं। कान्ता प्रसाद जी ने करोना के दिनों की मुश्किलातो का डट कर सामना किया। सैट बैक से कम बैक किया।  उनहोंने स्वाभिमान व अपनी हिम्मत से मोदी जी के  अभियान  "स्वरोजगार  से आत्म निर्भरता" की मिसाल कायम की है।  जब हम मिलने गये तो वह हमसे बात भी करते रहे व बहुत तेजी व फुर्ती  से रोटियां भी सेकते रहे। इस उम्र व हालात मे भी उनकी जिन्दा दिली अपनाने योग्य है। वह न तो अपने बच्चों पर निर्भर हैं और न मोहताज हैं।  सुनने मे आया है कि अब जब की वह एक सेलीब्रिटी बन गये हैं और धन्धा भी जोरो से चल ...