'समाज' के लिए 'युवा' बने 'मसीहा' , 'जरुरतमंद' को दिया 'रक्त'

हरदोई। शहर के युवाओं ने एक बार फिर सभी को प्रेरित करते हुए समाज में एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है । शहर स्थित कृष्णा नर्सिंग होम में एक डिलीवरी केस ऐसे समय पर आया जिस समय महिला के परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था मोहल्ले की ही एक महिला ने उसे कृष्णा नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।महिला को खून की आवश्यकता हुई तो वहीं के डॉक्टर ने सामाजिक कार्य में आगे रहने वाले अंकित सिंह परमार से तुरंत संपर्क किया जिस पर अंकित की टीम के राहुल सिंह फौजी, नीतेश कुमार सिंह, पवन सिंह गौर, सुजीत सिंह, आमिर मंसूरी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। 
 डॉक्टर ने बताया महिला को खून की बहुत जरूरत है जितनी जल्दी हो सके रक्त की व्यवस्था करा दीजिये जिस पर टीम के ही सुजीत सिंह ने तुरंत रक्त दिया अगले दिन कोई सुधार ना होने पर एक यूनिट आमिर मंसूरी और एक यूनिट अंकित सिंह परमार ने भी रक्त दिया ।
इन युवाओं ने खून देकर महिला की जान बचाई साथ ही समाज को एक ऐसा संदेश दिया जिससे सभी प्रभावित हुए और हर जगह उनकी प्रशंसा की जा रही है । 
ये हमेशा मदद को आगे रहते जैसे ही टीम के किसी सदस्य के पास सूचना पहुंचती है पूरी टीम सक्रिय होकर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर हो जाती है।
ये युवा समाज में युवाओं की प्रेरणा बने हुए है  । युवा वर्ग ' अंकित सिंह परमार ' को अपना 'प्रेरक' मानने लगा है ऐसे ' युवा ' के लिए वरदान है।
                  रक्त देते युवा समाजसेवी

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की