-बुजुर्गा बाबा का ढाबायुवाओं के लिये प्रेरणा-रजनीश गोयनका



दिल्ली -बुजुर्ग बाबा का ढाबा युवाओं के लिये प्रेरणा-रजनीश गोयनका

विगत दिनो 84 वर्षिय 
बाबा के ढाबे के बाबा कान्ता प्रसाद इस उम्र मे अपनी उधमिता, लगन व हिम्मत के कारण रातो रात पूरे देश मे सुर्खियों मे छा गये।  

एम एस एम ई डेवलपमेंट फोरम व लधु उधमी मोर्चा के  चेयरमैन रजनीश गोयनका जी अपनी टीम के साथ उनको उत्साहित व सहयोग करने के लिये उनके डाबे पर पहुंचे।

आज वो बेरोजगार व नौकरियां मांगने वाले युवाओं के लिये एक रोल माडल व प्रेरणा स्रोत बन कर सामने आए हैं।

कान्ता प्रसाद जी ने करोना के दिनों की मुश्किलातो का डट कर सामना किया। सैट बैक से कम बैक किया। 
उनहोंने स्वाभिमान व अपनी हिम्मत से मोदी जी के  अभियान  "स्वरोजगार  से आत्म निर्भरता" की मिसाल कायम की है। 
जब हम मिलने गये तो वह हमसे बात भी करते रहे व बहुत तेजी व फुर्ती  से रोटियां भी सेकते रहे। इस उम्र व हालात मे भी उनकी जिन्दा दिली अपनाने योग्य है।
वह न तो अपने बच्चों पर निर्भर हैं और न मोहताज हैं। 

सुनने मे आया है कि अब जब की वह एक सेलीब्रिटी बन गये हैं और धन्धा भी जोरो से चल पडा है तो बेटे भी उनके पास आ रहे हैं।
गोयनका जी ने बताया की एम एस एम ई फोरम व लधु उधमी मोर्चा इस प्रकार के रेहडी पटरी वाले व मजबूर सूक्ष्म व लधु उधमियो एव काम काजी महिलाओं का पहले से सहयोग करते हैं और आगे भी किसी को आवश्यकता हो तो  info@indiamsme.org पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र