Posts

बेसहारा माताओं के साथ मनाया जन्मदिन, बांटी साडियां

Image
हरदोई  |   रविवार को  जय भोले सेवा समिति ( बेटियों की आवाज) ने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर के जन्मदिन पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा की अगुवाई में बेसहारा महिलाओं को साड़ियां वितरित की जिसमें बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |  श्री राठौर ने बताया कि हमारी समिति उन गरीब माता व बहनों के लिए तत्पर है जिनके अपनों ने ही सहारा छोड़ दिया है उनको हमारी समिति सदैव सेवा करती रहेगी  व वृद्ध माताओं के लिए आश्रम भी बनवाया जा रहा है जिसमें रहना, खाना -पीना व हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी  इस मौके पर मुख्य अतिथि डा कमलेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष हंसमती , दीपा शर्मा, निशी सिरोही,  मोनिका, समिति की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दिव्यता कुशवाहा ,  प्रेमशंकर लालाराम विक्रम शरीफ ,  जिला सचिव सुमन सिंह , स्वीटी सिंह , गौरी सिंह , नीतू सिंह आदि शिवपूजन राठौर आदि मौजूद रहे |

फिल्म डार्क ब्रिक्स की शूटिंग हुई संपन्न, जनवरी माह में दर्शाई जाएगी नजदीकी सिनेमाघरों में

Image
Δ ऐजा गांव के अभिनेता बलतेज बरार है मुख्य भूमिका में  Δ पीक लाउड इंटरटेनमेंट फिल्म के बैनर तले जिले में बनी दूसरी फिल्म  हरदोई | प्रतिशोध की आग में जल रहे पड़ोसी बलवीर सिंह ने माधव के दिमाग में पत्नी शक्तिदेवी के खिलाफ डाला गया शक कारगर हो गया।नतीजन  माधव ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। "डार्क ब्रिक्स" फ़िल्म के सीन में कुछ ऐसी ही कहानी है। जो समाज में व्याप्त  जातिवाद,ऊंचनीच,भेदभाव, प्रतिशोध की भावना के इर्दगिर्द घूमती है। "डार्क ब्रिक्स" फीचर फिल्म की शूटिंग.पाटकुंआ में की गयी शूटिंग देखने के लिए गांव में बच्चे, वृद्ध,युवाओ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।लोग सुबह से शाम तक एकटक शूटिंग का आनंद लेते रहे। फ़िल्म निर्देशक आज़म खान,क्रिएटिव डायरेक्टर कफील अहमद,कैमरामैन महेश गौतम, साउंड इंजीनियर के.विनोदकुमार आदि की कुशल जुगलबंदी में फ़िल्म के शॉट फिल्माए गए।  "पीक लाउड इंटरटेनमेंट फ़िल्म" के बैनर तले निर्माण होने वाली फीचर फिल्म  "डार्क ब्रिक्स" हरदोई में फिल्माई गई दूसरी फिल्म है। इसके पूर्व फ़िल्म "साइलेंट सीजर" की शूटिंग 06 माह पूर्व हुई थी।...

प्रधानों ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप , रुपए न देने पर फाइलों पर नहीं किए हस्ताक्षर

Image
 हरदोई | विकासखंड टडियावा क्षेत्र में तैनात कई गांवों का काम देख रहे ग्राम विकास अधिकारी पर क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं | जानकारी के अनुसार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सैंती के प्रधान मोनू गाजी, खेरवा दलौली  के प्रधान महेश पाल व वहोरवा के प्रधान अनुराग गुप्ता ने बताया कि हम सब लोगों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य करवाए हैं और अभी जल्द ही मनरेगा के तहत भी कार्य करवाया है जिसकी जांच भी पूर्ण रूप से हो चुकी है जांच होने के बाद कराए गए कार्यों की फाइल ब्लॉक मुख्यालय पर जमा कर दी है उसके बाद उक्त ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह फाइलों पर हस्ताक्षर करने के लिए अपने घर उठा ले गए और करीब एक सप्ताह से ज्यादा बीत जाने के बाद जब हम लोग फाइल लेने गए तब उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर करने के लिए पहले बीस -बीस हजार रुपए जमा कर दो क्योकिं दीपों का पावन पर्व पर हमारा भी खर्चा है उसके बाद तुम लोगों की फाइलों पर हस्ताक्षर हों जाएगें यदि आप लोगों ने रुपए नहीं दिए तो हस्ताक्षर होने की संभावना ही नही है और आपके द्वारा कराए गए कार्य का पैसा...

प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हो - हर्षवर्धन

Image
हरदोई | जनसत्ता दल  लोकतांत्रिक  पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा | जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर तीस नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस ,जिसे जन संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया जिसमें आम जनता और किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दे है | कई अहम मुद्दों में आवारा पशुओं पर रोक, बिजली के बढ़े दाम, किसानों को वेरीकैटिंग के लिए बिना ब्याज के ऋण ,उच्च शिक्षा तक की मुफ्त व्यवस्था, आर्थिक स्थिति पर आरक्षण ,कानून व्यवस्था व किसानों को सिंचाई के लिए नहरों को सुचारु रुप से सुदृढ़ीकरण कर बेहतर ढंग से की जाए |र श्री सिंह ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर है जिसे और सुदृढ़ करने की जरुरत है | कहा कि बेरोजगारी प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है| श्री सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कई मांगे की है जिसमें प्रमुख रुप किसानों को कृषि यंत्रों खरीदने पर बन रही टैक्स रुपी बाधा को दूर करने की मांग की है | इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर...

आम जन विकास सेवा समिति ने जरूरत मंदो को बांटे कम्बल , पिछले वर्ष से समाज सेवा कर रही है संस्था

Image
22 नवंबर 2019 भिवानी- महेन्द्रगढ़ ,"आम जन विकास सेवा समिति" ने सर्दियां शुरू होते ही जिला भिवानी और जिला महेन्द्रगढ़ के कनीना में झुग्गियों व झोपड़ियों में रहने वाले गरीब व जरूरत मंद लोगों को कम्बलो का वितरण किया। समिति प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा झांसवा और जिला रेवाड़ी अध्यक्ष ओमप्रकाश सुरहेली ने बताया कि समिति हर साल सेकंडों जरुरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम में कम्बल व गर्म कपड़े वितरण करती है। उन्होंने बताया की हमारी संस्था का उद्देश्य समाज कल्याण के कार्य करना है। समाजसेवी सुरेश गुरुग्राम और उप सचिव पंच श्री शिव नारायण पुनिया झाल ने बताया कि हमारी संस्था पिछले वर्ष से समाज हित के कार्य कर रही है और जिला महेन्द्रगढ़ और जिला भिवानी में भिन्न भिन्न जगह पर कम्बलो का वितरण करती रहेगी।समिति हर जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करतीं हैं। इस मौके पर समिति प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा झांसवा, जिला रेवाड़ी अध्यक्ष ओमप्रकाश सुरहेली, समाजसेवी सुरेश गुरुग्राम, समाजसेवी सोमदत्त भिवानी,उप सचिव पंच श्री शिव नारायण पुनिया झाल, सचिव उमेश भिवानी व अन्य सदस्य मौजू...

सर्वसमाज एकता दल की बैठक सम्पन्न , विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Image
19 नवंबर 2019 गाज़ियाबाद यूपी - सर्व समाज एकता दल के जिला अध्यक्ष -श्री प्रेम किशोर जी ( जिला अध्यक्ष- गाजियाबाद, उ०प्र०) के नेतृत्व में गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं की पहली बैठक 17-11-2019 को सकुशल सम्पन्न हुई। बैठक में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम सिंह कश्यप ( जलवंशी योद्धा) द्वारा क्षेत्र वासियों को मानवता और राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया और जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता- सर्व समाज एकता दल के "पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्षअध्यक्ष- श्री देवेंद्र कश्यप जी" के द्वारा की गई। बैठक सर्व समाज एकता दल के सक्रिय पदाधिकारी- राष्ट्रीय अध्यक्ष - श्री श्याम सिंह कश्यप जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री विजय प्रकाश सिंह जी, प्रदेशाध्यक्ष- श्री देवेंद्र कश्यप जी,दिल्ली प्रदेश के संगठन मंत्री श्री वृजदत्त व्यास जी, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष -श्री प्रेम किशोर जी, जिला महासचिवमहासचिव- श्री मोहन जी, निजामुद्दीन जी आदि ने बैठक को सम्बोधित किया।

IGL का ठेकेदार कर रहा है अपनी मनमानी निगम से प्राप्त अनुमति समाप्ति के बाद भी करा रहा है खुदाई और खुलेआम कर रहा है माननीय NGT के आदेशों का उल्लंघन

Image
16 नवंबर 2019 साहिबाबाद एनसीआर - ज्ञात हो कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटिड के द्वारा जगह जगह गैस पाइप लाइन डाली जा रही है, जिस हेतु IGL के भी अपने कुछ दिशानिर्देश है और IGL ने नगर निगम से 3 जून 2019 को 2 माह के लिए सड़क किनारे खुदाई हेतु अनुमति प्राप्त कर कार्य डी. एस. इंटरप्राइजेज से करवाना चालू किया परंतु आज तक यहाँ कार्य अनुमति कार्यकाल से अधिक होने के बाद भी चल रहा है, जिस हेतु वहाँ के निवासियों ने अधिशासी अभियंता श्री देशराज जी से बात की उनके अनुसार भी इसकी अवधि समाप्त हो गई है, परंतु फिर भी डी. एस. इंटरप्राइजेज के द्वारा कार्य बंद नही करवाया गया न ही वहाँ कार्य के दौरान किसी प्रकार के सावधानी बोर्ड लगाये जाते है, न ही गड्डो को पूर्ण रूप से भरा जाता है, जिसके कारण वहां हमेशा किसी जान माल हानि की संभावना बनी रहती है साथ आवागमन भी अवरुद्ध रहता है। रिपोर्ट :- सुशील चौधरी साहिबाबाद फ़ोटो साहिबाबाद लाजपतनगर