Posts

दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ताहिरपुर की दवा वितरण प्रणाली पर लगा सवालिया निशान

Image
09 feb 2019 दिल्ली :- गाज़ियाबाद निवासी सुशील चौधरी ने दिल्ली सरकार के "स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग" को दिल्ली के "राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल" में दवा वितरण की कार्यशैली को लेकर लिखित शिकायत भेजी है उनका कहना है जहाँ दिल्ली सरकार मरीजों को सरकारी अस्पतालों में हर मर्ज की दवा फ्री बाटने के दावे करती है, वही राजीव गांधी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, ताहिरपुर में फार्मेसी वाले डॉक्टर द्वारा लिखी गई पूरी दवाई उपलब्ध नही करवाते है, साथ मे निशान लगा देते है कि जो दवाई नही है उसको बाहर स्टोरेवाले से खरीद लो  यही नही फार्मेसी वाले स्टॉक रजिस्टर में सभी दवाइयों की एंट्री 15-1 या 30-1 करते है, इससे प्रतीत होता है कि फार्मेसी सभी दवाई मरीज को उपलब्ध करवा रही है परंतु केवल पूरे पर्चे में 2-3 दवाइया ही दी जाती है, फार्मेसी की इस कार्यशैली से तो प्रतीत होता है की दाल में काला ही नही है बल्कि पूरी की पूरी दाल ही काली है 2-2 हफ्ते से दौड़ते मरीजों के तीमारदारों को मेडिकल अफसर डॉ0 वर्मा जी के द्वारा झूठा आश्वसन मिलता है कहा जाता है कि इस कार्य प्रणाली की जांच करवाई जाएगी ...

क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने संगठन के विस्तार को लेकर की बैठक -preesindia24

Image
09 फरवरी , 2018 हरदोई, प्रेस इंडिया24 ,ब्यूरो|   वि0खण्ड कछौना में क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा के कार्यालय पर संगठन विस्तार की बैठक राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह, हरदोई ईकाई के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह व ब्लाक अध्यक्ष पौरुष पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया.   कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को संगठन विस्तार के बारे मे जानकारी दी और अपने हिन्दू समाज को एक करने के लिए सभी को प्रेरित किया और कहा हमे अपने समाज में अपनी सक्रियता बनाये रखने की जरूरत है.   मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय प्रचारक व जिलाध्यक्ष ने संगठन के मिशन सदस्यता अभियान 2019 के तहत सभी हिन्दू भाइयों को संगठन में जोड़ने के लिये प्रेरित किया और कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर हर गांव के हिन्दू युवाओं को जोड़ने का कार्य करे क्योंकि राजनैतिक पार्टिया जनता को लूटने और समाज को बांटने का कार्य करती है.सभी पदाधिकारियों ने मिलकर संगठन विस्तार की सपथ ली और अपने हिन्दू समाज को एक करने का वचन दिया और कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया.   कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह हरदोई ईकाई के ज...

द्वितीय वर्ष 'सांडी पक्षी महोत्सव' 08-10 फरवरी को बडी धूनधाम से मनाया जायेगा-जिलाधिकारी -pressindia24

Image
06 फरवरी ,2019 हरदोई, प्रेस इंडिया २४,ब्यूरो |  साण्डी पक्षी महोत्सव के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि इस वर्ष साण्डी पक्षी महोत्सव पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा.  जिलाधिकारी ने कहा कि साण्डी पक्षी महोत्सव 08 से 10 फरवरी के बीच मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जैसे चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद,क्विज, फोटोग्राफी, निबन्ध, योग फैन्सी ड्रेस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. जिलाधिकारी ने साण्डी महोत्सव लोगो एवं होर्डिंग का अनावरण भी किया.  जिलाधिकारी ने पत्रकार बन्धुओं, समाज सेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से अपील की है कि 08 से 10 फरवरी 2019 के बीच होने वाले साण्डी पक्षी महोत्सव में सापरिवार सहित प्रतिभाग करें. उन्होने कहा है कि नगर हरदोई से साण्डी पक्षी महोत्सव तक लाने एवं वापस ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गयी है. जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि 08 से 10 फरवरी 2019 तक आयोजित होने वाले साण्डी पक्षी महोत्सव में किसी भी एक दिन उप...

विश्वशान्ति मानव सेवा समिति के निःशुल्क शिक्षण संस्थान ने गणतंत्र दिवस समारोह का किया आयोजन, लगभग 200 छात्र छत्राएँ हुए शामिल

Image
 8 jan 2019 आगरा: गणतंत्रदिवस के सुअवसर पर "विश्व शांति मानव सेवा समिति" के बैनर तले 70 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें (vsmss) की निशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा शाहदरा स्थित प्रजापति चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने गायन नृत्य व नाट्य कला से सबका मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गान व झंडा गान के बाद भारत माता के गुंजायमान नारों के साथ हुई ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रोफेसर देशराज वर्मा राजेश कश्यप राकेश कुमार विमल कुमार सत्य प्रकाश अखिलेश कुमार शर्मा जय किशन सिंह आदि ने सामूहिक रूप से किया उसके बाद गगनभेदी नारों के साथ निशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा से छात्र-छात्राओं की जागरूक तिरंगा यात्रा प्रजापति बस्ती से निषाद बस्ती माता वाली गली में होते हुए मस्जिद वाली गली से गरीब बस्ती व शाहदरा मेन मार्केट से होते हुए नीले गेट से होते हुए मेले वाली गली व चक पाड़ा होते हुए पुनः निशुल्क शिक्षण संस्थान पर पहुंचकर समाप्त हुई इस बीच गजेंद्र वर्मा स्वर्णकार व की टीम द्वारा सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तिरंगा जागृति ...

गांव में दीमक के रुप में कार्य कर रहे प्रधान ,धीरे-२ गांव कर रहा खोखला-pressindia24

Image
23 जनवरी ,2019 हरदोई ,PI24टीम.भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सूबे के मुखिया ने जहां एक आेर तेजतर्रार जिलाधिकारी को कमान सौंपी.जिसके बाद तेजतर्रार जिलाधिकारी ने देश व सूबे की सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए दिन-रात एक कर दिया वहीं दूसरी ओर देश व सूबे की सरकार जनपद के मुखिया की मंशा के विपरीत कार्य करने का जनपद के कुछ भ्रष्टाचारियों ने पूर्ण रूप से मन बना लिया है और भ्रष्टाचार में लिप्त होकर शासन व प्रशासन को अंगूठा दिखा कर चिढ़ाने का काम करने लगे हैं.   ज्ञात हो कि शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना 'स्वच्छ भारत मिशन योजना' के अंतर्गत ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्त कराना है लेकिन ग्राम प्रधान इसमें भी खुले आम जनमानस का शोषण कर रहे हैं .   प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास क्षेत्र टडियावा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानक गंज ग्रंट के प्रधान पति विजय राठौर मानक के विपरीत कार्य कराते हुए जमकर धन उगाही कर रहे हैं.   ज्ञात रहे स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत प्रति शौचालय ₹12000 की राशि लाभार्थियों के सीधे खाते में आ जाते हैं लेकिन इस प्रधानपति ने लाभार्थी को धनराशि न देक...

क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती-pressindia24

Image
23 जनवरी, 2019 हरदोई ,PI24टीम. क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा की हरदोई ईकाई ने बालामऊ टीम के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर बालामऊ स्थित शहीद स्मारक में मनाई गई.   हरदोई इकाई के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने उनके जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने हमारे देश के लिए जो भी कर दिखाया है उसका वर्णन सामान्यतः जितना किया जाय वह कम ही है. उनकी वीरता को हम सलाम करते है.  इसके अलावा सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जिसमे मुख्य रुप से हरदोई इकाई के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ,राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह , पौरुष पांडेय ,हरिओम मौर्य ,रोहित राठौर ,अंशु गुप्ता, दिलीप वर्मा ,प्रभू दयाल तिवारी आदि मौजूद रहे. Report : Santosh Kumar प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारीगण|

प्रियंका गॉधी के महासचिव बनने पर जिला कांग्रेस ने बांटी मिठाई-pressindia24

Image
23 जनवरी ,2019 हरदोई , PI24टीम.भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रियंका गॉधी को महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर मास्टर स्ट्रोक खेला है .मास्टर स्ट्रोक सबसे बडी वजह सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है .आपको बता दें कि वाराणसी पूर्वी उ.प्रदेश मे ही आता है . राबर्ट वाड्रा ने दी बधाई. रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए से पत्नी प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर लिखा है कि जिंदगी के हर फेज में आपके साथ रहा हूं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने जिले स्तर के कार्यकर्ताआें के साथ मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी एवं कहा कि अहम भूमिका मिलने से प्रदेश में बदलाव आयेगें. Report : Ashish Singh