गांव में दीमक के रुप में कार्य कर रहे प्रधान ,धीरे-२ गांव कर रहा खोखला-pressindia24

23 जनवरी ,2019

हरदोई ,PI24टीम.भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सूबे के मुखिया ने जहां एक आेर तेजतर्रार जिलाधिकारी को कमान सौंपी.जिसके बाद तेजतर्रार जिलाधिकारी ने देश व सूबे की सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए दिन-रात एक कर दिया वहीं दूसरी ओर देश व सूबे की सरकार जनपद के मुखिया की मंशा के विपरीत कार्य करने का जनपद के कुछ भ्रष्टाचारियों ने पूर्ण रूप से मन बना लिया है और भ्रष्टाचार में लिप्त होकर शासन व प्रशासन को अंगूठा दिखा कर चिढ़ाने का काम करने लगे हैं.
  ज्ञात हो कि शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना 'स्वच्छ भारत मिशन योजना' के अंतर्गत ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्त कराना है लेकिन ग्राम प्रधान इसमें भी खुले आम जनमानस का शोषण कर रहे हैं .
  प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास क्षेत्र टडियावा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानक गंज ग्रंट के प्रधान पति विजय राठौर मानक के विपरीत कार्य कराते हुए जमकर धन उगाही कर रहे हैं.
  ज्ञात रहे स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत प्रति शौचालय ₹12000 की राशि लाभार्थियों के सीधे खाते में आ जाते हैं लेकिन इस प्रधानपति ने लाभार्थी को धनराशि न देकर शौचालय बनाने की जिम्मेदारी खुद ले ली है जहां प्रधान द्वारा शौचालय में पीला ईट तथा बद से बदतर सीमेंट , बालू का मसाला लगाकर विभाग को जमकर चूना लगाया जा रहा है.

Report : Santosh Kumar



Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन