क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने संगठन के विस्तार को लेकर की बैठक -preesindia24

09 फरवरी , 2018
हरदोई, प्रेस इंडिया24 ,ब्यूरो|
  वि0खण्ड कछौना में क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा के कार्यालय पर संगठन विस्तार की बैठक राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह, हरदोई ईकाई के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह व ब्लाक अध्यक्ष पौरुष पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया.
  कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को संगठन विस्तार के बारे मे जानकारी दी और अपने हिन्दू समाज को एक करने के लिए सभी को प्रेरित किया और कहा हमे अपने समाज में अपनी सक्रियता बनाये रखने की जरूरत है.
  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय प्रचारक व जिलाध्यक्ष ने संगठन के मिशन सदस्यता अभियान 2019 के तहत सभी हिन्दू भाइयों को संगठन में जोड़ने के लिये प्रेरित किया और कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर हर गांव के हिन्दू युवाओं को जोड़ने का कार्य करे क्योंकि राजनैतिक पार्टिया जनता को लूटने और समाज को बांटने का कार्य करती है.सभी पदाधिकारियों ने मिलकर संगठन विस्तार की सपथ ली और अपने हिन्दू समाज को एक करने का वचन दिया और कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया.
  कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह हरदोई ईकाई के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह , ब्लाक अध्यक्ष पौरूष पाण्डेय ,हरिओम मौर्य ,रोहित कुमार ,हर्ष गुप्ता ,सौरभ वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे.

Comments

  1. बहुत ही अच्छा प्रयास

    ReplyDelete

Post a Comment

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन