10 October ,2018 हरदोई : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनपद के बेसिक शिक्षा कार्यालय में एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा द्वारा कनिष्ठ लिपिक ज्ञानेंद्र कुमार को गाली गलौज करने व गोली मार देने की धमकी के मामला तूल पकडता जा रहा है प्रकरण की जांच स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है | बीएसए ने संविदाकर्मी शैलेंद्र झा की नियुक्ति संबंधी अभिलेखों में फर्जीवाड़े के मामले की भी जांच कराने के आदेश दिए हैं। कहा जा रहा है कि बीते 03 अक्टूबर को कार्यालय के ही एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा द्वारा कनिष्ठ लिपिक ज्ञानेंद्र कुमार को फोन करके भद्दी -२ गालियॉ देने के साथ गोली मार देने की धमकी भी दे डाली | ज्ञानेंद्र कुमार का बस इतना कसूर था कि एक सूची का प्रिंटआउट निकलवाने के लिये एमआईएस के कमरे मे गया था जहां पर एमआईएस साहब के अनुपस्थित मिलने के कारण फोन पर अवगत कराया जिस पर एमआईएस भडक गये और आग बबूला हो गये और फोन पर भद्दी -२ गालियो के साथ जान से मार देने की धमकी भी दे दी| कुछ ही देर बाद लिपिक ने आडियो वायरल करने के साथ थाने में मामला पंजीकृत करवाया लेकिन विभागीय मामला होने के कारण पुलिस भी कुछ ...