गुजरात से उत्तर भारतीयों का पलायन जारी ,बनारस में लगे (गुजरती नरेंद्र मोदी बनारस छोडो ) के पोस्टर
10 अक्टूबर 2018
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक बच्ची से हुए दुष्कर्म के बाद बिहार-यूपी के लोगो के साथ मारपीट की गई जिसके कारण उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष का कहना है कि अभी तक लगभग 20 हज़ार से ज्यादा लोग राज्य छोड़ कर जा चुके है एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये आंकड़ा 50 हज़ार तक भी हो सकता है यूपी- बिहार के लोगो के भारी संख्या में पलायन से वहां की कई फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर है क्यों की इनमें काम करने वाले लेबर ज्यादातर यूपी- बिहार के रहने वाले है हालांकि गुजरात प्रशाशन उत्तर भारतीयों पर हमले की बात से इन्कार कर रहा है प्रशाशन का कहना है कि अब सब शांति है तथा सभी लोग गुजरात वापस आ जाएं लेकिन पलायन अब भी जारी है । इस मुद्दे पर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से इस विषय के बात करके चिंता जताई तथा इस बातचीत में सीएम रुपाणी ने उत्तर भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है ।
लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 9 जिले उत्तरभारतीयों पर हिंसा को लेकर प्रभावित है ताज़ा मामला आणंद से सामने आया है यहाँ के बघासी के आमूल प्लांट में गैर गुजराती श्रमिको पर लगभग 14 लोगो ने हमला बोल दिया जिसमें लगभग 7 लोग घायल बताये जा रहे है इस हमले में घायल एक श्रमिक उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले है उनका कहना है कि सभी हमलावर बाइक सवार थे तथा बार बार गुजरात छोड़ने की धमकी दे रहे थे डरे सहमे लोग अब पलायन का मन बना रहे है ।
वही दूसरी तरफ बनारस में यूपी बिहार एकता मंच का गुस्सा फूटा है तथा संगठन की तरफ से विरोध जताया गया तथा विरोध में "गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोडो" के पोस्टर लगाए गए इसी के साथ बनारस में रह रहे गुजरातियों व मराठियों को एक सप्ताह में बनारस छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है ।
Comments
Post a Comment