हरदोई : अभद्रता बरतने वाले एमआईएस इंचार्ज की होगी जॉच, दोषी पाये जाने पर विभाग करेगा सख्त कार्रवाई...

10 October ,2018
हरदोई : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनपद के बेसिक शिक्षा कार्यालय में एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा द्वारा कनिष्ठ लिपिक ज्ञानेंद्र कुमार को गाली गलौज करने व गोली मार देने की धमकी के मामला तूल पकडता जा रहा है प्रकरण की जांच स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है | बीएसए ने संविदाकर्मी शैलेंद्र झा की नियुक्ति संबंधी अभिलेखों में फर्जीवाड़े के मामले की भी जांच कराने के आदेश दिए हैं।
 कहा जा रहा है कि बीते 03 अक्टूबर को कार्यालय के ही एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा द्वारा कनिष्ठ लिपिक ज्ञानेंद्र कुमार को फोन करके भद्दी -२ गालियॉ देने  के साथ गोली मार देने की धमकी भी दे डाली | ज्ञानेंद्र कुमार का बस इतना कसूर था कि एक सूची का प्रिंटआउट निकलवाने के लिये एमआईएस के कमरे मे गया था जहां पर एमआईएस साहब के अनुपस्थित मिलने के कारण फोन पर अवगत कराया जिस पर एमआईएस भडक गये और आग बबूला हो गये और फोन पर भद्दी -२ गालियो के साथ जान से मार देने की धमकी भी दे दी| कुछ ही देर बाद लिपिक ने आडियो वायरल करने के साथ थाने में मामला पंजीकृत करवाया लेकिन विभागीय मामला होने के कारण पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है | मामला मीडिया मे आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी के कडे तेवर नजर आ रहे है | आपको बता दे कि प्रेेेस इंडिया २४ टीम के पास आडियो क्लिप न होने के काारण आडियो  की पुष्टि नही करता हैै  |
 सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि वह मामले पर कोई लीपापोती नही कर रहे हैं | मामले को गंभीरता से लिया है जल्द ही पूरे घटनाक्रम की जांच मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे |जांच आख्या मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी |
बीएसए ने बताया कि संविदाकर्मी शैलेंद्र झा की नियुक्ति सम्बन्धी अभिलेखों के फर्जीवाड़ा मामले की भी जांच कराई जा रही है यदि नियुक्ति में फर्जी प्रकरण पाया जाता है तो दोषी के ऊपर कडी कार्यवाही की जायेगी |

हरदोई से विजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट |

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र