06 अगस्त, 2018 हरदोई (ब्यूरो) : खबर के अनुसार रविवार को 23वीं विशाल कांवड यात्रा को लेकर बाबा तुरन्त नाथ मंदिर छोटा चैराहा से सुबह से ही डीजे, बैन्ड, झांकी आदि से सुशोभित होकर बाबा तुरन्त नाथ मंदिर से होकर नगर भ्रमण के लिए प्रारम्भ हुई जो विभिन्न स्थानों से मुन्ने मियां चौराहा, बाबा मंदिर चौराहा, रामदत्त चौराहा, बड़ा चौराहा, अमर जवान चौराहा, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा से बिलग्राम चुंगी होते हुए गंगा जल लेने हेतु राजघाट के लिए प्रस्थान किया। कांवर यात्रा में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र'मधुर' ने भी पहुंच कर कांवरियों के साथ नगर भ्रमण कर कांवरियों का उत्साह वर्धन किया कांवरियों द्वारा सावन मास का दूसरे सोमवार की प्रातः राजघट से गंगा जल लेकर बाबा तुरन्त नाथ जी महाराज का जलाभिषेक किया |