दिल्ली : केबिनेट ने विधायक निधि को 4 करोड़ से बढाकर 10 करोड़ सालाना करने के प्रताव को मंजूरी दी
07 अगस्त 2018
सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियो की बैठक में दिल्ली वासियो के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया है केबिनेट की बैठक ने विधायक निधि को 4 करोड़ से ढाई गुना बढ़ाकर दस करोड़ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है खबर के अनुसार ये प्रस्ताव इसी साल से लागू कर दिया जायेगा
केबिनेट की बैठक के प्रस्ताव के बारे में दिल्ली विधान सभा को सूचित करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष शिशोदिया ने बताया कि हमारे विधायक लगातार मांग कर रहे थे कि विकास निधि को बढ़ाया जाये उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक विकास निधि को बढ़ाकर 4 करोड़ से 10 करोड़ सालाना करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है ।
आपको बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली के विधायकों को क्षेत्र के विकास के लिए 4 करोड़ रूपए सालाना विकास निधि के तौर पर दिए जाते है । इस में से प्रत्येक विधायक को 1 करोड़ सालाना दिल्ली जल बोर्ड को देना होता है बाकी बचे तीन करोड़ रूपए को विधायक अपने बुद्धि के अनुसार विकास कार्यो में लगाना होता है यही वजह है कि मौजूदा समय में कोई भी विधायक 2 करोड़ से ज्यादा का प्रोजेक्ट नही पूरा कर सकता । इस समस्या के चलते विधायको के विकास कार्यो में रुकावट उत्पन्न होती है
विधायको की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने विधायक निधि को बढ़ाने का फैसला किया है
2019 का चुनाव भी नजदीक है इस लिहाज से भी ये फैसला आम आदमी पार्टी के लिए अत्यंत महत्त्व पूर्ण माना जा रहा है । विधायको के पास पर्याप्त मात्रा में विकास निधि होने के कारण विधायक आसानी से किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा कर पाएंगे ।
Comments
Post a Comment