SSP टिहरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध गोष्ठी के आयोजन में अपराधों की समीक्षा की गई


 SSP टिहरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन की गयी अपराधों की समीक्षा
आज दिनांक 03-09-2021 को  श्रीमती तृप्ति भट्ट,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा में  मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर  सैनिक सम्मेलन लिया गया व जनपद में घटित  अपराधों की समीक्षा की गयी।
 मासिक गौष्ठी के दौरान महोदया द्वारा जनपद में घटित अपराधों के अनावरण, यातायात प्रबन्धन, साइबर क्राइम, विवेचनाओं की प्रगति, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही सम्बन्धी विभिन्न महत्तवपूर्ण दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
 
इसके  पश्चात एसएसपी महोदया द्वारा कानि0 330 ना0पु0 अजय राज, थाना देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल को भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-54 (ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग) के कई बार अवरूद्ध होने की स्थिति में कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर, जे0सी0बी/ पॉकलेन द्वारा मार्ग खुलवाने तथा मार्ग में फंसे यात्रियों के लिये ठहरने व अन्य उचित व्यवस्थाओं का प्रबन्ध करने के लिये “मैन ऑफ द मंथ” के रूप में चुना गया तथा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
       
उक्त मासिक गौष्ठी में एसएसपी महोदया के अतिरिक्त जनपद के सभी उच्चाधिकारीगण एवं सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन