खाई में कूदे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को टिहरी पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित


खाई में कूदे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को टिहरी पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

 टिहरी पुलिस द्वारा एक बार फिर से मानवता का परिचय देते हुये खाई में कूदे मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति को पीठ पर बैठाकर खाई से सुरक्षित निकालकर मित्र पुलिस होने का कर्तव्य निभाया गया है।
  
 मामला जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना झील का है जहां पर कोटी कॉलोनी पेट्रोल पम्प के पास उपचार के पश्चात AIIMS ऋषिकेश से वापस जाते समय कुछ व्यक्ति वाहन में ईधन लेने के लिये रुके।

 तभी श्री वरुण (काल्पनिक नाम) जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, ने वाहन से उतरकर खाई में छलांग लगा दी जिसकी सूचना आनन-फानन में उनके परिजनों द्वारा प्रातः लगभग 04:00 बजे  पुलिस को दी गयी।

 झील पुलिस मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पंहुची और खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया।

खाई में काफी नीचे उतरने पर उपरोक्त व्यक्ति एक पेड़ के नीचे बैठे मिले जिन्हे  टिहरी पुलिस द्वारा काफी समझा-बुझाकर अपनी पीठ पर बैठाकर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया व परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिस पर सभी के द्वारा टिहरी पुलिस की काफी सराहना की गयी।
------------------------------------
विवरण_पुलिस_टीम

1. कानि0 पदम सिंह,थाना झील, टि0ग0।
2.कानि0 निशांत रमोला,थाना झील, टि0ग0।
3. कानि0 अनिल चौहान,थाना झील, टि0ग0।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की