तुरैहा-कश्यप विकास समिति के तत्वाधान में धूम-धाम से मनाया गया पूर्व महिला सांसद फूलनदेवी का जन्मदिवस

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार 10 अगस्त को तुरैहा कश्यप विकास समिति (उ.प्र) के तत्वाधान में गायत्री नगर लाइन पार में पूर्व महिला सांसद फूलनदेवी का 59 वां जन्मदिवस धूम धाम से मनाया गया । 
इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि फूलनदेवी को विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी आयरन लेडी माना जाता है यहां वीरांगना फूलनदेवी का 59 वा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण करके मिठाई वितरित की गई  डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आज देश में बडी संख्या में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं। यहां तक कि छोटी छोटी बच्चियों के साथ भी बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है , यदि आज की महिलाएं वीरांगना फूलन देवी जी को अपना आदर्श बना लें तो देश से बलात्कार व बलात्कारियों का नामोनिशान मिट जायेगा ! आज की महिलाओं को वीरांगना फूलन देवी जी अपना आदर्श बनाना चाहिए !
इस अवसर पर मा. दिग्विजय सिंह कश्यप, योगेश तुरैहा,राजाबाबू राजपुत,मोहर सिंह कश्यप,रवि कश्यप, रामचंद्र मेहरा,टीटू कश्यप आदि मोजूद रहे !

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की