अब सपना चौधरी केस में 28 सितंबर को होगी सुनवाई - डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा

-अब सपना चौधरी केस में 28 सितंबर को होगी सुनवाई 

मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केस में अगली सुनवाई 28 सितंबर को होनी है ।
                        सांकेतिक तस्वीर
डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा ने आरोप लगाए थे उनके अनुसार "11 जून 2019 को सपना चौधरी रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में आईं थीं यहां पर उन्होंने अश्लील व भड़काऊ डांस किया था जिससे भीड़ उत्तेजित हो गई थी भीड़ को नियंत्रण करने के लिऐ पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था जिससे तमाम लोग घायल हुऐ थे, पूरा शहर जाम हो गया था यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुऐ देर रात तक डीजे बजाया गया था और सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ था !इससे आहत होकर शिवसेना के जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कार्यवाही हेतु संबंधित थाना सिविल लाइन व एसएसपी महोदय को कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया था, मगर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता वैभव अग्रवाल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय की अदालत में वाद दायर किया था"
जानकारी के अनुसार इस मामले की सुनवाई एसीजेएम महोदय पांच की अदालत में चल रही है ! आज याची के अधिवक्ता वैभव अग्रवाल ने बहस की तथा तथा सिविल लाइन से जॉच आख्या मंगाने हेतु पैरवी दाखिल की अब अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी !

● प्रेस इंडिया 24 किसी भी आरोप/प्रत्यारोप की पुष्टि समर्थन नही करता है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की