विजय दशमी पर भारतीय कश्यप सेना के प्रदेश प्रभारी डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा की अगुआई में किया गया शस्त्र पूजन

मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश
प्राप्त सूचना के अनुसार आज "भारतीय कश्यप सेना" के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पर्व दशहरा (विजय दशमी) के शुभ अवसर पर उत्तरप्रदेश के जनपद मुरादाबाद स्थित अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में शस्त्र पूजन किया ।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आज कई दुश्मन देश भारत के विरुद्ध साजिश रच रहें है तथा पड़ोसी देश चीन ने कई किलोमीटर तक भारत की सीमा पर अतिक्रमण कर रक्खा है यही नही बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान हर समय भारत के विरुद्ध कुचक्र रचते रहते हैं, ऐसे में भारत सरकार व प्रधानमंत्री जी को चाहिए कि देश के नागरिकों व सीमाओं की रक्षा हेतु अधिक से अधिक शास्त्र भंडारण करे व तीनों सेनाओं में युवाओ की अविलंब भर्ती कर सेनाओं को सशक्त व मजबूत करें ।

इस अवसर पर डा.राजकुमार कश्यप, डा.के.पी.सिंह प्रजापति, योगेश तुरैहा, जोगराज कश्यप, अजय कश्यप, रोहित कश्यप, मास्टर दिग्विजय कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे !

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन