शिवसेना का 57 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया तथा फल व मिष्ठान वितरित कर शिवसेना के 251 सदस्य बनाए गए !

मुरादाबाद उत्तरप्रदेश - खबर के अनुसार आज़ अंबेडकर पार्क सिविल लाईन मुरादाबाद में शिवसेना का 57 वां स्थापना दिवस फल व मिष्ठान वितरित कर धूमधाम से मनाया गया तथा इस अवसर पर सदस्यता शिविर लगाकर शिवसेना के 251 सदस्य बनाए गए !
इस अवसर जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि पूरी दुनिया में आज भी शिवसेना एक मात्र ऐसी पार्टी है कि हिंदू कहीं भी सताए जाने पर शिवसेना की ओर आशा भरी नजरों से देखता है ! शिवसेना गरीबों, मजलूमों, शोषितों और पीड़ितों की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो इनका दुख दर्द समझती है ! उन्होंने कहा कि जनपद मुरादाबाद में शिवसेना के सवा लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे, शिवसेना को जनपद में इतना ऊंचा उठा दिया जायेगा कि कोई उसे नजर अंदाज नहीं कर सकेगा !
महानगर प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि महानगर मुरादाबाद में बिजली कटौती, बेरोजगारी, अपराध वृद्धि से जनता त्राहि त्राहि कर रही है शिवसेना शीघ्र ही बिजली कटौती व अपराध वृद्धि सहित जनता हित में आंदोलन करेगी !
स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा, महानगर प्रमुख गुड्डू सैनी,जिला अध्यक्ष भवानी सेना ठाकुर मंजू राठौर, युवा जिला प्रमुख मनोज कुमार, युवा महानगर प्रमुख राकेश प्रजापति जिला उप प्रमुख कुशल सिंह, जिला सचिव अजय सैनी, विजय सेठ, सोनू मलिक,  शाकिर हुसैन, बबिता सैनी, शीला सैनी, रोहताश कश्यप आदि मोजूद रहे !

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की