निष्ठा ध्वनि द्वारा आइकॉनिक स्टार ऑफ इंडिया अवार्ड का आयोजन , गीत हमेशा समाज को जोड़ने का काम करता है - पम्मा

- निष्ठा ध्वनि द्वारा आइकॉनिक स्टार ऑफ इंडिया  
   अवार्ड का आयोजित 

 - संगीत हमेशा समाज को जोड़ने का काम करता है - 
    पम्मा
निष्ठा ध्वनि ट्रस्टी सलोनी गुलाटी, संदीप कुमार चौहान, देवेंद्र शर्मा द्वारा आइकॉनिक स्टार ऑफ इंडिया अवार्ड का आयोजित किया नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा सहित विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया।
इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, रघुबीर नगर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलविंदर सिंह रेनू, पंजाबी पॉप सिंगर मोंटू मस्त, हरसिमरन सिंह , अभिनेत्री ट्विंकल शर्मा, हरी प्रकाश गजेंद्र गोस्वामी, आसिफ सैफी, मंजू आदि  सभी लोग अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
वही इस कार्यक्रम का संचालन एंकर पूजा अग्रवाल ने किया। एंकर पूजा अग्रवाल की एंकरिंग ने इस शो को चार चाँद लगाने का काम किया।  इसके अलावा आपको बता दे कार्यक्रम में तकरीबन 30 लोगो को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही , दर्शक के रूप में भी कई अतिथिगण पुरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसी तरह आने वाले समय में लगभग 6 महीने में एक हजार  विभिन्न समाज में कार्य करने वालों लोग को निष्ठा ध्वनि की तरफ से सम्मान समारोह किये जाएंगे।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है सिंगरों को निष्ठा ध्वनि को सम्मानित किया जा रहा है। क्योंकि संगीत हमेशा समाज को जोड़ने का काम करता है उसमें संगीतकार का काफी योगदान होता है।
रिपोर्ट- सुनित नरूला

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की