दिल्ली के राजा का सजा भव्य पंडाल, शोभा यात्रा का हुआ जगह- जगह स्वागत

दिल्ली के राजा का सजा भव्य पंडाल

● दिल्ली के राजा की शोभा यात्रा का हुआ जगह- 
    जगह स्वागत
दिल्ली - "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के साथ गणेश उत्सव शुरू हो गया। दिल्ली शहर में जगह-जगह पर पंडाल सजाकर भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर  दिल्ली के राजा ने ढोल धमाकों के साथ शोभायात्रा निकाल कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं बच्चे पुरुष व विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे। 
जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया
इस अवसर पर दिल्ली के राजा आयोजन समिति अध्यक्ष मनदीप सिंह मुन्ना,उपाध्यक्ष कमल पाहुजा, रितेश अन्नद महामंत्री राजन चड्ढा, हर्ष बन्धु भागी कोषाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, ने बताया कि यह समिति की ओर से 25 वर्षों से  इसी प्रकार धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है यह 9 सितंबर तक चलेगा इसमें सभी धर्मों व सामाजिक लोग इसमें दर्शन करने आते हैं। 
मनदीप सिंह मुन्ना, हर्ष बन्धु भागी कोषाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने बताया समिति की ओर से काफी अच्छे प्रबंध किए हुए हैं आज की शोभायात्रा पर मुख्य रूप से पूर्व निगम पार्षद वीना विरमानी, नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली का राजा के संरक्षक परमजीत सिंह पम्मा, धर्मवीर आनंद उपस्थित थे।
रिपोर्ट- सुनित नरूला

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की